लाइव न्यूज़ :

नवंबर में ये 4 चार ग्रह बदल रहे हैं अपनी राशि, जानें क्या होगा इसका असर

By गुणातीत ओझा | Updated: November 2, 2020 16:06 IST

ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है। अब आने वाला नवंबर का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में गुरु शुक्र बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस नवंबर माह में गुरु शुक्र बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।नवंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगा।

ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है। नवंबर का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में गुरु शुक्र बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। मंगल ग्रह मीन राशि में बने रहेंगे और चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं। उनका कारण ग्रहीय दशा, गोचर, उनकी चाल है। सौरमंडल में बैठे ग्रह ही यह निर्धारित करते हैं कि आने वाला समय कैसा होगा और मनुष्य जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। नवंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगा। ज्योतिषीय गणना और हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर के महीने में गुरु, सूर्य, शुक्र, बुध की स्थितियों में बदलाव होगा। 

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि 16 नवंबर 2020 को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। वहीं 17 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में पहुंचकर नीच के हो जाएंगे। वहीं 28 नवंबर को ग्रह बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 28 नवंबर के बाद बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में ही मौजूद रहेंगे। ग्रहों की यह हलचल 16 नवंबर को प्रारंभ होगी और 28 नवंबर तक आते-आते वे अपना प्रभाव पूर्ण रूप से दिखाना शुरू कर देंगे।

ग्रहों के गोचर का प्रभावज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि नवंबर में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। गुरु शुक्र बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर देखा जाएगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय