लाइव न्यूज़ :

31 March Rashifal: कैसा बीतेगा मार्च का आखिरी दिन, आपके लिए क्या होगा खास किसमें होगा नुकसान-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 06:06 IST

कुंभ राशि वाले आज उनके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर पाएंगे। बस अपनी वाणी पर रखना होगा संयम।

Open in App
ठळक मुद्देतुला राशि वालों को दिन के दौरान नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कन्या राशि वाले आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी।

मेष राशि

अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। 

वृषभ राशि

आपका आजका दिन मध्यमफलदायी रहेगा। दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। 

मिथुन राशि

आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा।

कर्क राशि

आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी।

सिंह राशि

व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएँगे। 

कन्या राशि

नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। 

तुला राशि

दिन के दौरान नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव आप करेंगे। प्रवास लाभदायी नहीं है। परंतु मध्याहन के बाद आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। 

वृश्चिक राशि

आज दांपत्यजीवन को विशेषरुप से मना सकेंगे और उसके सुख का भी अनुभव कर सकेंगे। परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में समाविष्य होंगे। छोटे से प्रवास का भी योग है। 

धनु राशि

आज का दिन शुभफलदायी होगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग आपको मिलेगा।

मकर राशि

वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। 

कुंभ राशि

आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। फिर भी वाहन, मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा।

मीन राशि

आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसीभी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स