लाइव न्यूज़ :

31 December, Rashifal: आपके लिए कैसा रहेगा साल 2019 का आखिरी दिन, क्या-क्या बरतनी होगी सावधानियां-पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 07:21 IST

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वालों के परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा।धनु राशि वालों को आज शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मेष राशि

आप का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडेगा। फिर भी नए मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे। 

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिकरुप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। 

कर्क राशि

वैचारिकरुप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। 

सिंह राशि

आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। 

कन्या राशि

व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएँ अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे।

तुला राशि

वैचारिकरुप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि

शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी ऐसी गणेशजी चेतावनी दे रहे हैं।

धनु राशि

शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।

मकर राशिपरिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। 

कुंभ राशि

परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं।

मीन राशि

आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालिएगा। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय