लाइव न्यूज़ :

30 मई राशिफल: आज के दिन क्या कुछ होगा खास, किसे मिलेगी सफलता और कौन होगा विफल-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2020 06:13 IST

सिंह राशि के लोग आज आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि के लोगों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह है। वृश्चिक राशि के लोगों को आज गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा।

मेष राशि

परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। 

वृषभ राशि

आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएँगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। 

कर्क राशि

आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहं की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुँचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। 

सिंह राशि

आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना है। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। 

कन्या राशि

शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। 

तुला राशि

गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। 

वृश्चिक राशि

गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।

धनु राशि

आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। 

मकर राशि

आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। 

कुंभ राशि

प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। 

मीन राशि

दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग