लाइव न्यूज़ :

30 March Rashifal: मेष राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, कैसा बीतेगा आपका दिन पढ़िए अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2020 06:48 IST

कन्या राशि वालों को शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा।धनु राशि वालों के लिए आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

मेष राशि

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग खड़ा होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे। 

वृषभ राशि

आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। 

मिथुन राशि

आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे। 

कर्क राशि

आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। 

सिंह राशि

आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या राशि

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा। 

तुला राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े- विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। 

वृश्चिक राशि

नौकरी- धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। 

धनु राशि

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। 

मकर राशि

आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। 

कुंभ राशि

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। 

मीन राशि

आज का दिन व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग