लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: तुला राशि को छोटी-छोटी बातें कर सकती हैं परेशान, बस ये काम कर निपटे सभी मुश्किलों से, दूसरे राशि वाले भी जान लें अपना हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 07:18 IST

आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। सिंह राशि के जातक पर काम का दबाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातक पर आज होगा काम का दबाववृश्चिक के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत, संतान से जुड़ी समस्या भी कर सकती है परेशान

मेष: आज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर होगा। मन में कुछ दुविधा रहेगी इसलिए बड़े फैसले आप लेने से बचें। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार को आज के लिए टाल दें। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। 

वृषभ: व्यापार में आज वृद्धि और लाभ के योग हैं। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। मित्रों से लाभ होगा। बुजूर्गों से भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। महिला वर्ग की तरफ से मान- सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन: आज आप रोजमर्रा के कार्यों से दूरी बना कर रखेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, इसके बावजूद अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में पैसे खर्च होंगे।

सिंह: काम का दबाव काफी रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। कोई करीबी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, आप इस पर नियंत्रण हासिल करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ हद तक परेशान कर सकता है।

कन्या: आज आप धैर्य और शांत चित से काम लेंगे। दोस्तों और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला: आज छोटी-छोटी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए वाणी पर संयम रखें और धैर्य बना कर चलें। दिन मिलाजुला कर अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में कोई अहम कदम जैसे निवेश आदि पर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक: आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान से जुड़ी समस्या आपको परेशानी में डालेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। बिजनेस में लाभ के योग हैं। धान लाभ की उम्मीद रखें। पुराने दिए हुए कर्ज भी वापस लौट सकते हैं। हालांकि, कोई बड़ा कदम आज नहीं उठाए।

धनु: आज आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे होंगे। ऑफिस में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी और इस वजह से परिवार और दोस्तों के साथ पूर्व नियोजित कार्यक्रम में व्यवधान संभव है। माता-पिता की तबीयत का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है।

मकर: आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। शत्रु परास्त होंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। मन की उलझन हल होगी।  कुंभ: आज आप अपने लक्ष्यों और कार्यों को लेकर जल्दबाजी में होंगे। हालांकि, समय पर कार्य खत्म होने की संभावना कम है। उम्मीद बनाए रखें और हिम्मत नहीं हारे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। नकारात्मक विचार को दूर रखें।

मीन: दिन की शुरुआत में परिवार में कुछ झगड़े आपका मूड खराब कर सकते हैं। हालांकि, इस विवाद का जल्द ही निपटारा भी होगा। नये कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता