लाइव न्यूज़ :

27 अक्टूबर राशिफलः जानें आज मंगलवार के दिन क्या है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 27, 2020 10:18 IST

Open in App

(राशिफल  मंगलवार, 27 अक्टूबर  2020) 

मेष (Aries): आपके निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-मर्यादा बढ़ेगी। क्या न करें- अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

वृष (Taurus): आज बच्चों के कारण घर में खुशियां रहेंगी। अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। क्या न करें- किसी के लिए अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें।

मिथुन (Gemini): आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। क्या न करें- अनावश्यक विवादों से बचें। नए लोगों से संबंध जोडने के पहले पूर्ण विचार करें।

कर्क (Cancer): आज धर्म से जुड़े किसी कार्य के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है, आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। क्या न करें- आज गलत लोगों के संपर्क में आने से बचें।

सिंह (Leo): व्यापार में सफलता के योग रहेंगे। अजीविका के साधनों से लाभ मिलेगा। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। क्या न करें- राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों को आज सतर्क रहना होगा।

कन्या (Virgo): आज स्वास्थ्य को लेकर भाग-दौड़ हो सकती है। कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है। क्या न करें- आज जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

तुला (Libra): नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज थोड़ा विलंब होगा, पर थोड़े इंतजार के बाद बात बनती भी नजर आएगी। अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आपका रवैया टालते रहने का है, जो ठीक नहीं है।

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। क्या न करें- परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है।

धनु (Sagittarius): आज काम जल्दी पूर्ण ना होने पर भी आप ना तो हिम्मत हारने वाले हैं और ना ही थकने वाले हैं। क्या न करें- आज आपके साथी आपके हिसाब से काम करेंगे, उन्हें हतोत्साहित ना करें।

मकर (Capricorn): आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों में रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न रखें।

कुंभ (Aquarius): अपने से बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद लेते रहें और प्रयास करें कि कोई स्त्री आपसे नाराज ना हो। भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा। क्या न करें- सोच को गलत दिशा में भटकने न दें।

मीन (Pisces): कुछ व्यापारिक मसौदे पर हस्ताक्षर करने और कारोबार का विस्तार करने के लिए आज बेहतर समय है। क्या न करें- मानसिक तनाव परेशान करेगा और अनिद्रा का अनुभव महसूस करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता