27 November Rashifal: किसे होगा आकस्मिक धनलाभ और मिलेगा जीवनसाथी का साथ, मेष से लेकर मीन तक पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 27, 2019 07:56 AM2019-11-27T07:56:44+5:302019-11-27T08:08:33+5:30

मकर राशि वाले विवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके जीवनसाथी का फैसला हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

27 November Rashifal: today's horoscope aaj ka rashifal, today's astrology in hindi zodiac sign | 27 November Rashifal: किसे होगा आकस्मिक धनलाभ और मिलेगा जीवनसाथी का साथ, मेष से लेकर मीन तक पढ़ें अपना राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Highlightsमेष राशि वाले आज आध्यात्मिक उन्नति की अग्रसर होंगे। चिंतन-मनन में दिन गुजरेगा। सांसरिक विषयों के प्रति विरक्ति की अनुभूति करेंगे। वृषभ राशि वालों का दिन परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

मेष
आज आप आध्यात्मिक उन्नति की अग्रसर होंगे। चिंतन-मनन में दिन गुजरेगा। सांसरिक विषयों के प्रति विरक्ति की अनुभूति करेंगे। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। धनलाभ का योग है। हितशत्रुओं से नुकसान हो सकता है, इसलिए बचकर रहें।

वृषभ
आज का दिन परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। दिन अच्छा है। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन
आपका दिन अच्छा है बस थोड़ी सी सावधानी बरतनी है। ऑफिस या किसी भी कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है क्योंकि सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। 

कर्क
आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है। 

सिंह
आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। घर में तनाव का माहौल रह सकता है। तालाब या नदी के पास न जाएं। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

कन्या
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा है। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें। काम में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

तुला
वाणी पर संयम रखें। व्यवहार में नरमी बरतने की जरूरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज कोई अहम फैसला न लें। 

वृश्चिक
आज सेहतमंद महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धनलाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

धनु
आज आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। 

मकर
विवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके जीवनसाथी का फैसला हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरी-कारोबार में लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ और पदोन्नति का योग है। 

मीन
आज आपको आपके आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धी आपके साथ कोई चालबाजी अंजाम दे सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

Web Title: 27 November Rashifal: today's horoscope aaj ka rashifal, today's astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे