लाइव न्यूज़ :

25 जून राशिफल: इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, भाग्यशाली है गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल

By निखिल वर्मा | Updated: June 25, 2020 05:16 IST

25 June 2020 Horoscope Today Thursday: ज्योतिषशास्त्र में राशियों का महत्वपूर्ण स्थान है। कुल 12 राशि होती हैं। जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। हमारी राशि नौ ग्रह और नक्षत्रों से प्रभावित होती रहती है। इसलिए हर दिन अलग-अलग राशि वाले लोगों के लिए भविष्य, सफलता, दोष, दिक्कत को लेकर अलग-अलग निर्देश या बातें सामने आती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, वो नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन गुरुवार है। आइये जानते हैं आज 23 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का दिन राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा।

मेष (Aries) : सुबह से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। घर पर अतिथियों के आने की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों से मिलकर प्रसन्नता होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृष (Taurus) : कोई भी कदम से उठाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी से साथ वाद-विवाद में ना उलझें। तबीयत खराब हो सकती है। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन (Gemini) : सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।

कर्क (Cancer) : नौकरी-व्यवसाय में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo) : आलस और थकान से आपके कार्य प्रभावित होंगे। नौकरी में अंसतोष प्रगति में बाधक बनेगा। क्रोध को वश में रखें। धार्मिक कार्य करें और पूजा से मन को शांति मिलेगी।

कन्या (Virgo) : संपत्ति विवाद से जुड़ा डर आज आपको परेशान करेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। संयम से और सोच-समझकर अपने कदम बढ़ाएं। घर में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। 

तुला (Libra) : व्यापार में आपने जो भी नई शुरुआत की है, उसमें और मेहनत की जरूर है। सफलता के योग हैं लेकिन इसके लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। घर के लिए नये सामान आदि खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आपके सामने एक और शुभ और आनंद-उल्लास से भरा दिन है। स्फूर्ति का अनुभव करेंगे और काम में मन लगेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। 

धनु (Sagittarius) : आज आपके लिए संयम के साथ बैठकर आगे की योजनाओं पर विचार करने का दिन है। रूके हुए काम पूरे करेंगे। समस्याएं दूर होंगी। पेट से जुड़ी बीमारियों की समस्या रहेगी। संतान के प्रति चिंता बनी रहेगी। 

मकर (Capricorn) : आज काम की अतिरिक्त बोझ आपको थकाने वाला है। परिवारजनों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा। 

कुंभ (Aquarius) : शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी आनंद से भरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। 

मीन (Pisces) : दूर के किसी रिश्तेदार की ओर से आई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखने की कोशिश करें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग