लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष-धनु राशि के जातक अपने क्रोध पर रखें काबू, कुंभ पर लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें 25 दिसंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 06:56 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातक अपनी वाणी पर आज संयम रखें और क्रोध नहीं करें। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट आ सकती है। पढ़ें 25 दिसंबर का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज उत्साह से भरे होंगे, कार्यों में मिलेगा फायदाकर्क राशि में शादी के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है, सिंह राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान

मेष: आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। काम का दबाव रहेगा। इस वजह कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों से मनमुटाव या बहस भी हो सकती है। इसका ख्याल रखें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। नये प्रोजेक्ट में भी हाथ आजमा सकते हैं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ: आज आप उत्साह से भरे होंगे और काम पर आपका ध्यान होगा। इसका फायदा भी आपको अपने कार्यों के नतीजों में मिलेगा। नौकरी खोज रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। किसी दूसरे के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।

मिथुन: आज आप अत्यधिक भावुक रहेंगे। पारिवारिक उलझने थोड़ी परेशान कर सकती हैं। कोई फैसला लेते हुए ज्यादा सोचें और विचार करें। नये करार के लिए दिन अच्छा है।

कर्क: शादी के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। वैसे, करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। करीबी रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। नये कार्यों को आज के लिए टाल दें।

सिंह: आपका ध्यान आज अपने कार्यों पर होगा। दूसरे अन्य मुद्दों से आप खुद को दूर ऱखने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी। नये कार्यों से आज खुद को दूर ही रखें।

कन्या: आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों की ओर होगी। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें। माता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

तुला: आज आपको अपने भविष्य और करियर को लेकर अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसका ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण खुशियों भरा होगा। अपनी वाणी पर जरूर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। 

धनु: अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध नहीं करें। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य परेशान करेगा। शल्य क्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिएगा।

मकर: आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर आगे बढ़ें।

कुंभ: आप का मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। मीन: बिजनेस के लिए दिन अनुकूल नहीं है। वाद-विवाद से बचें। हालांकि, दिन के उतर्राध में समय स्थिति सुधरेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की प्रगति होगी और इससे आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग