लाइव न्यूज़ :

23 मई राशिफल: शनि जयंती के बाद कैसा बीतेगा शनिवार को आपका दिन, किसकी चमकेगी किस्मत-पढ़िए अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2020 06:12 IST

तुला राशि के लोग सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि के लोगों का मन बहुत संवेदनशील रहेगा।धनु राशि के लोगों का आज का दिन हर्षोल्लास का रहेगा।

मेष राशि

आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना अतिआवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभवतः टालें। 

वृषभ राशि

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। 

मिथुन राशि

आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आँखो में पीडा होने की संभावना है। परिवारजनों और स्नेहियों के साथ कोई घटना घटने की संभावना है। 

कर्क राशि

आप का दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा।

कन्या राशि

आज का आप का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा।

तुला राशि

सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों- स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि

आज आप में भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहोगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। 

कुंभ राशि

आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। 

मीन राशि

अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग