लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: इन चार राशियों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, मीन राशि के जातक रहें गहरे जल से दूर, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 07:34 IST

21 दिसंबर का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज लाभ और यश-कीर्ति का योग है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की प्राप्ति के भी योग हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे21 दिसंबर का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मौज-मस्ती का दिनमीन राशि पर रहेगा काम का बोझ, मकर राशि के जातक रखें वाणी पर संयम

मेष: आज आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग और समर्थन हासिल होगा। ये आपके लिए लाभकारी भी साबित होगा। दाम्पत्य जीवन और सुखी रहने वाला है। अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और दिन आनंद में बितेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ: आज आपका दिन मौज-मस्ती और घूमने आदि में बितेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। हालांकि, दिन के उतर्राध में या शाम तक कुछ आपाधापी का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि ये आपके दिन भर की मौज-मस्ती के मूड को खराब कर दे। हालांकि, कुछ घंटों की जद्दोजहद के बाद इन परेशानियों से दूर हो जाएंगे।

मिथुन: शाम अच्छी रहने वाली है। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे पहले दिन का समय कुछ व्यस्त रहेगा। काम का दबाव ज्यादा होगा। अपनी भाषा पर संयम रखें और विवाद से आज दूर रहने की कोशिश करें। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। करीबी रिश्तेदारों से आया कोई समाचार आपको परेशान कर सकता है। उनको आपसे कुछ मदद की भी जरूरत पड़ सकती है। दूसरी ओर व्यक्तिगत रिश्ते बेहतर होंगे। विपरित लिंग की ओर आकर्षण ज्यादा रहेगा। 

सिंह: आपके लिए आज मेहनत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। कोई अच्छा मौका आपके सामने आ सकता है। ये आप पर निर्भर होगा कि आप इसे कैसे लेते हैं। शादी के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर आज मिल सकती है।

कन्या: आज आपके लिए दिन लाभ वाला है। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने कर्ज भी लौटेंगे। कुल मिलाकर लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बरसने वाली है। कार्यस्थल पर भी आप अपने विचारों से अपने सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। कुल मिलाकर एक सफल दिन आपके सामने है।

तुला: आज अपने पार्टनर के साथ यादगार लम्हे बिताने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी या कानून कार्यों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

वृश्चिक: आज आपके लिए लाभ और यश-कीर्ति का योग है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की प्राप्ति के भी योग हैं। हालांकि, धन भी अधिक खर्च होंगे। इसका ध्यान रखें। दिन के उतर्राध में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ सकता है।

धनु: आज लक्ष्मीजी की आप पर विशेष कृपा बरस सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। सरकारी कार्य आसानी से खत्म कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मकर: आज दूसरों के मामले या विवाद से खुद को दूर रखें। बहस की संभावना से बचें और वाणी पर संयम रखें। अगर आप ऐसी मुसिबत में फंसते हैं इसका आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। विदेश से शुभ समाचार के योग हैं।

कुंभ: दिन की शुरुआत छोटी-मोटी समस्याओं से हो सकती है। हालांकि, आप इससे सफलतापूर्वक निपटने में कामयाब रहेंगे। करियर के क्षेत्र में कुछ शुभ होने की उम्मीद आज आप कर सकते हैं। धन लाभ के भी योग हैं।

मीन: आज कोई भी फैसला या कार्य हल्के में नहीं ले। बिजनेस या काम को लेकर लापरवाही नहीं बरतना बेहतर रहेगा। काम का बोझ आपको मानसिक तौर पर परेशान कर सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। गहरे जल से दूर रहें। ज्यादा खर्च आपको परेशान कर सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स