लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज नये साल का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़े 1 जनवरी, 2020 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 07:15 IST

आज का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथतुला राशि के जातकों के लिए उत्साह से भरा हुआ दिन, कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन

मेष: आज आपके लिए साल का पहला दिन आनंद में बीतेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। धन खर्च होगा। शादी-शुदा जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ की उम्मीद रख सकते हैं। बिजनेस में लगे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। 

वृषभ: आज आप आपके लिए दिन अनुकूल है। हालांकि, कुछ बातों को लेकर आप संशय में रहेंगे। अपने करीबी लोगों पर भी शक कर सकते हैं। इस अवस्था से बचने की कोशिश करें। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मिथुन: आज आप अपने रोजमर्रा के रूटिन से अलग कार्यों में व्यस्त होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों और परिवारजनों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखें। शाम के बाद उदर संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव होगा।

कर्क: आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। पूरे दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। परिवारजनों के साथ कुछ विवाद हो सकता है। हालांकि, आप जल्द ही इस पर नियंत्रण हासिल करने में भी कामयाब होंगे। वाहन चलाते समय जरूर अपना ख्याल रखें।

सिंह: आज पुराने मित्रों से संपर्क करने के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। बिजनेस में भागीदारों के साथ विवाद हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात विशेष आनंददायक होगी। कन्या: आज आर्थिक विषय और व्यक्तिगत रिश्ते आपके लिए अहम रहेंगे। इन पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। बीमारी में राहत महसूस होगा। 

तुला: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा हुआ है। अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे और सफलता के भी योग हैं। विशेषकर कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। समाज में प्रतिष्ठ बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक: आज साल के पहले दिन कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अत्यधिक निराश होने की जरूरत नहीं है। दिन के साथ आप इससे निपटने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन की संभावना है।

धनु: धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ का योग है। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मकर: आज साल के पहले दिन अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव नहीं हो, इसका ध्यान रखें। बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। आंख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। कुंभ: सगे- संबंधियों और मित्रों के साथ उत्सव का वातावरण रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहने वाला है। अपने करियर को लेकर गंभीरता से विचार करें और नये साल के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।

मीन: आज आपको धन-संपत्ति के मामलों में फैसले लेते समम खूब ध्यान रखने की जरूरत है। संपत्ति विवाद से साल का पहला दिन आपका खराब रह सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग