लाइव न्यूज़ :

19 जून राशिफल: कई राशियों के लिए खास है आज का दिन, जानें किस क्षेत्र में होने वाली है तरक्की

By गुणातीत ओझा | Updated: June 19, 2020 01:08 IST

19 June 2020 Horoscope Today Friday: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 19 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (19 June 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (19 June 2020 Ka Rashifal):

Open in App

मेष (Aries Daily Horoscope): आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। नौकरी पेशा लोगों को काम में तरक्की मिलेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। नया मोबाइल या लैपटॉप भी खरीद सकते हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। गृहस्थ जीवन बहुत ही प्रेम पूर्ण रहेगा। रिश्ते में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे मिलेंगे।

वृष (Taurus Daily Horoscope): आज योजनाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण परेशानी हो सकती है। अपने मन को स्थिर बनाएं रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। आपके सामने बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope): आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। आपको उधार पैसा लेने और देने दोनों ही मामलों में बचना पड़ेगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope): आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी भी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सिंह (Leo Daily Horoscope): आज थोड़ा तनाव में रहेंगे। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। आज आपकी प्रोडक्टिविटी काफी अच्छी रहेगी। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। आपके व्यवहार में काफी परिपक्वता रहेगी। व्यवसायी विकास की योजनाओं को नए रूप प्रदान कर सकते हैं।

कन्या (Virgo Daily Horoscope): आज व्यापार सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। किसी वजह से जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने टारगेट को पाने के लिए काफी पॉजिटिव एटिट्यूड रखना होगा। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope): आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको रद्द करना पड़ सकता है। आपको काफी सारा समय दफ्तर या बिजनेस से जुड़े मसलों को सुलझाने में लग सकता है। आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope): अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope): आज आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैंI

मकर (Capricorn Daily Horoscope): आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope): आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।

मीन (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। कोई भी बड़ा फैसला एकतरफा होकर न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग