लाइव न्यूज़ :

18 जुलाई राशिफल: अंजान समस्याएं कर सकती हैं परेशान, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 18, 2020 07:32 IST

18 July 2020 Horoscope Today Saturday: हम आपको बता रहे हैं आज 18 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (18 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये शनिवार 18 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशि- आज आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। आज दर्द की वजह से भी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से देखा जाये तो आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि- खर्च पर आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ेगी। अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें विशेषकर बाहर के खाने पीने से थोड़ा दूर ही रहें तो बेहतर होगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर-परिवार को प्राथमिकता देंगे। जिससे पति-पत्नी का आपस में सामंजस्य मजबूत होगा।

मिथुन राशि- आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यावसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी की कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। कर्म के प्रति लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। जॉब में रुके कार्य पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है।

कर्क राशि- आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन नए स्रोतों से आय उन्हें संतुलित करेगी। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। छात्रो का मन पढ़ाई की ओर आकर्षित होगा। परिवार में किसी छोटे के साथ से आपको बड़ी सीख मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं, आपको अच्छा महसूस होगा। सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम में पूरे मन से आगे बढ़ेंगे। आपका काम करना आप को सुकून भी देगा। आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। उनसे आपकी कम्युनिकेशन बढ़िया होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जीवन साथी किसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खास बनाने की कोशिश करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य मजबूत रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धि और दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने चुनौतियों को हल कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ दिक्कतों के साथ चलेगा। आपको अपने जीवन साथी के मूड को देखकर ही बात करनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और यदि आपके रिश्ते में कोई विरोध आ रहा है तो उसे दूर करने की कोशिश करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

तुला राशि- छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, उसे आज किसी ओर के द्वारा कर जाने की संभावना है। शत्रु हावी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहने के साथ ही मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।

धनु राशि- आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही समस्याएं हल होंगी। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। संबंधों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर राशि- मेहनत के अनुसार प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अधिकारी आप के काम से संतोष का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी नकारात्मक मामले  में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं।

कुंभ राशि- कोई तीसरा आपके संबंध को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुद को नई ऊर्जा और उत्साह से भरने का है। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें। आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता