लाइव न्यूज़ :

17 जुलाई राशिफल: भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 17, 2020 07:03 IST

17 July 2020 Horoscope Today Friday: हम आपको बता रहे हैं आज 17 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (17 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये शुक्रवार 17 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप कुछ चिंता मग्न व्यवहार करेंगे, जिसकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपकी नौकरी अच्छे से चलेगी और आपकी चिंताओं को कम करेगी। आपका काम अच्छी सफलता अर्जित करेगा। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। अच्छा भोजन करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा रहेगा आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगे। इससे आपके काम में बाधा पहुंचेगी, परेशान न हों आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे। आप मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे। आज आप व्यापारी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से खुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे-बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): अच्छे वित्तीय प्रबंधन के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।धन लाभ के योग बन रहे हैं। एक्टिव लाइफ स्टाइल के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई प्रतिष्ठित असाइनमेंट मिल सकता है। परिवार के किसी मामले से दूर रहना पसंद करेंगे। आपमें से कुछ लोग किसी नए जगह शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने अच्छे प्रदर्शन से आगे रहने में सफल होंगे।विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आय के कई स्त्रोत खुलने के कारण आर्थिक रुप से मज़बूत महसूस करेंगे।बीमारियों से बचने ज़रूरी सावधानियां लेते रहें।प्रोफेशनली और पर्सनली कुछ अच्छा होने की संभावना है। परिवार के कुछ अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में बाहर से मिली मदद के चलते आपके प्रदर्शन का स्तर सुधरेगा।प्रेम संबंधों में सकारात्मकता के चलते खुशी महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी में भी बदलाव हो सकता है। इसके अलावा अचानक यात्रा के योग के बीच जीवन साथी से मतभेद भी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी।संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):  मानसिक चिंता बढेगी। व्यापार में कर्मचारियों के भरोसे ही न रहकर समझदारी से कार्य करें।आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप किसी करीबी को सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा। आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं। आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है। अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बातें कर सकते हैं। पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने के लिए भी अच्छा समय है। यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा समय है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता