लाइव न्यूज़ :

16-17 मई को इन 3 राशियों पर कृपा बरसाएगा भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, जानें किसे क्या मिलेगा

By उस्मान | Updated: May 16, 2019 10:48 IST

ऐसा माना गया है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु ग्रह को शांत करने में मदद मिलती है। आने वाले दो दिनों में इन राशियों का भाग्य बहुत अधिक प्रबल रहेगा। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वो बिना किसी दिक्कत के संपन्न हो जाएगा। 

Open in App

हिंदू शास्त्रों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश को सबसे ज्यादा सर्वशक्तिशाली माना गया है। इन तीनो देवताओं ने मिलकर सृष्टि की रचना की है। जीवन में आपके साथ क्या होता हैं, इस पर भी इन तीनो देवताओं की कड़ी नजर रहती है। जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर उस संकट को दूर करते हैं। ऐसा माना गया है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु ग्रह को शांत करने में मदद मिलती है। 

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक रोजाना ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं। जिसकी वजह से सभी राशियां प्रभावित होती है। लेकिन इस हफ्ते कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की असीम कृपा रहने वाली है। आने वाले दो दिनों में इन राशियों का भाग्य बहुत अधिक प्रबल रहेगा। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वो बिना किसी दिक्कत के संपन्न हो जाएगा। जिन राशियों पर भगवान विष्‍णु की विशेष कृपा होने वाली है, वो कुछ इस प्रकार हैं- मिथुन, कन्या और धनु।

1) मिथुन राशिअगले दो दिन आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे। धन लाभ होने के कारण हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। व्यापार में लाभ होने के संयोग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यलय की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। पदोन्नति की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

2) कन्या राशिअगले कुछ दिनों तक अपनी भाषा पर संयम रखें। किसी नए काम शुरुआत हो सकती है। परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

3) धनु राशिआपको कार्यसिद्धि व सफलता मिलेगी। हालांकि आपको क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। घर में परिजनों का सहयोग मिलने से मन में  शांति होगी।  चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अगले दो दिन बेहद खास रहेंगे। संपत्ति और सम्मान का लाभ मिलेगा।

भगवान विष्णु को खुश करने के लिए करें ये काम

-अगले दो दिनों में घर में सत्यनारायण कथा का पाठ रखें- इस दिन पीले वस्त्र जरूर पहनें - कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले पीले रंग के वस्त्र पहनें- कथा कराने के बाद गाय को भोजन अवश्य खिलायें-अगले दो दिन जितना ज्यादा दान करेंगे, उतना ही मीठा फल प्राप्त होगा

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स