लाइव न्यूज़ :

14 अक्टूबर राशिफलः जानें बुधवार को क्या है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 13, 2020 19:00 IST

Open in App

(राशिफल  बुधवार, 14 अक्टूबर  2020) 

मेष राशि आज आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक संकट आ सकता है। कोई डूबा धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम है। शांतिपूर्ण कार्य करने से प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ राशि आज थोड़ सोच समझकर पैसे का देन करें, आज के दिन अधिक धन खर्च कर सकते हैं। सफलता आपके आसपास के माहौल पर निर्भर है। हल्की फुल्की चोट की संभावना रहेगी। मित्रों के सहयोग से ऑफिस के कई पेंडिंग कार्य बनेंगे। गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मंगल कार्यों की रुपरेखा बनाने में व्यस्त रहेंगे। आय उत्तम रहेगी। आपके मन में जो भी योजना है, उसे जिन लोगों के सामने रखना है, वहां पेश करें।

मिथुन राशि प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी से बहुत से कार्य संपादित कर सकेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे।

कर्क राशि आज आपके जीवन के सभी प्रकार के दुख समाप्त होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। परिवार में बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। राज्य कार्य के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी अप्रिय घटना की सूचना मिल सकती है। संतान से कोई सहायता मिलेगी। आज कई मित्र बन सकते है जो लाइफ में चल रही परेशानी को दूर कर सकते है।

सिंह राशि आज आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कानूनी कार्यों में गति आएगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी। यदि कहीं बाहर जाने का प्लान बनाया है तो उसे टाल दें।

कन्या राशि आपका व्यवहार प्रत्येक व्यक्ति के प्रति समान रहेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। आपको व्यापार धंधे में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेवजह के लड़ाई झगड़ों से अपना बचाव करेंगे तो सुखी रहेंगे एवं आर्थिक सफलता भी प्राप्त करेंगे।

तुला राशि नौकरी व व्यापार में कार्य का बोझ बढ़ेगा। नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। आप काम करते समय थोड़ी सी सावधानियां बरतें।

वृश्चिक राशि आज कुछ रहस्यों के खुल जाने से एवं कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं। आप बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी टारगेट के पूरा होने से मन हर्षित रहेगा। वित्तीय मामले हल होंगे। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दुगुना हो जाएगा। आपके प्रियजनों की संगति में शानदार दिन व्यतीत होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

धनु राशि धनु राशि वाले कार्य क्षेत्र में किसी विवाद से बच कर रहे। अपने स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था हेतु केंद्रित होंगे। खुद को समय दें और सोचे हुए काम सभी पूर्ण करने की कोशिश करे। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति मिलेगी। आप सामान्य से बेहतर महसूस करेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि आज आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात ला सकते हैं। परिश्रम के बाद ही कार्य पूर्ण होगा। राह में कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन आपका आत्मबल सभी व्यवधानों को समाप्त कर देगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य रखें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। आप किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचें। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। किसी बाहरी पक्ष के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी बरतें।

मीन राशि आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी नए कार्य को प्रारंभ कर सकते हैं। आज परिश्रम करने का दिन है। आप अपने निश्चित किए हुए उद्देश्य को प्राप्त कर लेंगे। व्यापार व नौकरी में अधीनस्थ लोगों के साथ मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कार्यों का उचित प्रतिफल मिलेगा।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता