लाइव न्यूज़ :

13 अक्टूबर राशिफलः जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 13, 2020 09:33 IST

Open in App

 

मेष राशिकार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। 

वृष राशिआज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आज कुछ लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। 

मिथुन राशिलेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सफलता भी मिलने के आसार नहीं है। पुराने रोग उभर कर आएंगे। खाने-पीने में सावधानी रखें। आज आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। किसी भी मामले पर जल्दबाजी मेंफैसला लेने से आप परेशान हो सकते हैं। आपको कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। ऑफिस की समस्याएं आज बढ़ सकती हैं। 

कर्क राशिआप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें सफलता के संकेत मिल रहे हैं। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

सिंह राशिआज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। आज कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। आज किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपका ज्यादातर समय उनके साथ बीतेगा। 

कन्या राशिआज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका फायदा भी आपको मिलने लगेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद भी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। चंद्रमा आपके कर्म भाव से मन के भाव को देखेगा। इससे आप पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। 

तुला राशिआज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। आप संपत्ति में निवेश या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों।

वृश्चिक राशिआज आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। नियोजित व्यक्तियों को अपने मालिकों या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क में शामिल होने से बचना चाहिए। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। 

धनु राशिअचल संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बीताएंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस के जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। प्रापर्टी केमामले में फायदा हो सकता है। आज को भी खास फैसला सोच-समझकर लें। आज आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है।

मकर राशिभाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवन-साथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें

कुंभ राशिआज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। 

मीन राशिबिजनेस के बड़े फैसलें सावधानी से लें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आज कोई काम भी टल सकता है। आज किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा। बिजनेस या नौकरी में पुरानी गलती या किसी काम को लेकर आपके मन में डर बना रह सकता है। खर्चा बढ़ने केयोग हैं। आज आपकी कोई प्लानिंग फेल होने की भी संभावना बन रही है। संतान संबंधी मामले आज आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता