लाइव न्यूज़ :

13 January, Rashifal: मेष से मीन राशि वालों तक कैसा होगा आज का दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 07:33 IST

मिथुन राशि वाले आज असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि वालों को विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।कन्या राशि वालों के लिए आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

मेष राशि

आप के आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि

भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। 

मिथुन राशि

असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। 

कर्क राशि

छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। 

सिंह राशि

पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज का मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि

आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी।

तुला राशि

परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि

विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। 

धनु राशि

आज प्रातःकाल के समय आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। 

मकर राशि

आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप का मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पडेगा।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।

मीन राशि

किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न किजीएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग