लाइव न्यूज़ :

08 November Rashifal: मेष राशि वालों को हो सकती है स्वास्थ्य से संबधित समस्या, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन-पढ़े अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 07:23 IST

तुला राशि वालों के आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएँ घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वालों को आज वाणी पर संयम रखने की सलाह है। धनु राशि वालों को तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

मेष राशि

अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। 

वृषभ राशि

परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आदर मिलेगा। 

मिथुन राशि

शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। 

सिंह राशि

आज का दिन थोड़ी सी परिकूलताओंवाला होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। 

कन्या राशि

आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा मेंवृद्धि होगी। 

तुला राशि

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएँ घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्छ होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएघा। 

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतीत करेगी। मानहानि होने की संभावना है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धनु राशि

तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा। अथवा उनकी तबीयत के सम्बंध में चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप में स्वमानभंग न हो उसका ध्यान रखें। 

मकर राशि

दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि

वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं में से बच जाएँगे। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है।

मीन राशि

आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स