लाइव न्यूज़ :

08 अप्रैल राशिफल : हनुमान जयंती पर कैसा बीतेगा आज आपका दिन, किस राशि पर क्या होगा असर-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 06:13 IST

तुला राशि वाले वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में सफल हो सकते हैं। कायदे से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि वालों का आज का दिन विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ बढ सकती है। धनु राशि वाले आज व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी।

मेष राशि

परिवार का आनंददायी वातावरण भी आप के मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। घर में सुखदायी घटना घटेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आप को सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 

वृषभ राशि

विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद रोग में आप को राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। 

मिथुन राशि

आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी संभावना है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। 

कर्क राशि

आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। 

सिंह राशि

पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। भाईयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्या राशि

इससे अन्य लोगों के साथ आप के सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आप का पर्यटन आप के लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। 

तुला राशि

वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा। भ्रांति को हो सके तो दूर कीजिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। 

वृश्चिक राशि

आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा। इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न कीजिएगा। 

धनु राशि

व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। आज का दिन धन के लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर राशि

आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ बढ सकती है। धार्मिक यात्रा से आज आप धर्मिष्ठता की अनुभूती करेंगे। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। 

कुंभ राशि

स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याहन के बाद आपके प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

मीन राशि

किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग