लाइव न्यूज़ :

05 January, Rashifal: मेष से मीन राशि वालों तक कैसा होगा आज आपका दिन जानें यहां, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 07:18 IST

कन्या राशि राशि वालों को आज बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतुला राशि वाले प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। धनु राशि वाले कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी।

मेष राशि

तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर- परिवार की चिंता के साथ खर्छ के मामले में भी आज चिंतित होंगे। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़ा का कारण बनेगा।

मिथुन राशि

परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्योंकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। 

कर्क राशि

घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। 

सिंह राशि

वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावल में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे।

कन्या राशि

बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

तुला राशि

प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप अनिश्चितता और सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अदूरे कार्य पूरे होंगे। 

धनु राशि

कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी।

मकर राशि

कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएँगे। 

कुंभ राशि

शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

मीन राशि

किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लि एप्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता