लाइव न्यूज़ :

01 February Rashifal: फरवरी का पहला दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी, मकर राशि वाले रहें चिंतामुक्त-पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 06:57 IST

कर्क राशि वाले आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करनेवालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने कीसंभावना रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वाले आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।वृश्चिक राशि वालों के साथ आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी।

मेष राशि

आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा।

वृषभ राशि

आज आपको अपने गु्स्से से बचना होगा। कुछ अच्छे मौके आपकी तलाश कर रहे हैं। ऐसे में इसका फायदा उठाने के लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि

आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। 

कर्क राशि

आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करनेवालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने कीसंभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। 

सिंह राशि

आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और माँगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। 

कन्या राशि

बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। 

सिंह राशि

आप धार्मिक और माँगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। 

कन्या राशि

आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की सलाह है। बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। 

तुला राशि

आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। विशेषरूप से विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। 

वृश्चिक राशि

आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाएँ पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। 

धनु राशि

आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएँ खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। 

मकर राशि

आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है।

कुंभ राशि

आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। 

मीन राशि 

व्यवसाय करने वालों के लिए आज धन लाभ है। दिन ज्यादा व्यस्तता वाला होगा। आप आज अपने रोजमर्रा के काम से कुछ और अलग करना चाहते हैं। भाई-बंधुओं ओर पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते होंगे। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग