लाइव न्यूज़ :

जब रिश्ते में ना हो आपकी कोई वैल्यू, तो करें ये 5 काम

By मेघना वर्मा | Updated: June 14, 2020 09:22 IST

प्यार के इस रिश्ते में सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जब सामने वाला आपको सम्मान ना दें तो आपके लिए ये खतरे का साइन हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजब सारे उपाय काम ना आएं तो चीजों को इग्नोर करना सीखिए। आपने शुरू से अपने रिश्ते में प्यार और सम्मान दिया है।

जब आपको प्यार के रिश्ते में ये महसूस होने लगे कि आपको फॉर ग्रांटेड लिया जा रहा है या आपकी कोई वैल्यू नहीं समझी जा रही है तो आपको  तुरंत संभल जाना चाहिए। फॉर ग्रांटेड लिए जाने की फीलिंग दुनिया में सबसे वर्स्ट होती है। आप अपने पार्टनर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं मगर उनकी तरफ से ऐसी फीलिंग आती है तो आपको भी नहीं अच्छा लगता। 

प्यार के इस रिश्ते में सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जब सामने वाला आपको सम्मान ना दें तो आपके लिए ये खतरे का साइन हो सकता है। ऐसी सिचुएशन में जरूरी है कि आप उन्हें अपनी अहमियत समझाएं कहकर नहीं तो अपने एक्ट से अपनी वैल्यू बताएं।

आइए आपको बताते हैं कि अगर आपका पार्टन आपको नहीं देता वैल्यू तो आपको क्या करना चाहिए-

1. सिर्फ हाथ पह हाथ धर कर बैठने से नहीं होगा फायदा

जिस भी समय आपको ये लगने लगे कि आपका पार्टनर आपको प्यार और रिस्पेक्ट की जगह फॉर ग्रांटेड लेने लगा है या आपकी वैल्यू उनकी लाइफ में कम हो गई है तो आपको चुपचाप सब कुछ सहना नहीं चाहिए। इस बारे में उनसे बात करें और अगर आप बहुत परेशान है तो रिश्ते को खत्म करने के बारे में भी सोच सकते हैं।

2. खुद के लिए जीना सीखिए

आपने शुरू से अपने रिश्ते में प्यार और सम्मान दिया है। अपना सब कुछ दांव पर लगाकर प्यार के रिश्ते को बनाया है मगर इसका सिला आपको ये मिला की आपकी कोई वैल्यू ही नहीं रही है। ऐसे में आपको खुद के लिए जिंदगी जीना शुरू कर देना चाहिए। अपने आप से प्यार करना शुरू कीजिए और खुद के लिए जी लीजिए।

3. लें किसी अपने से एडवाइज

अगर आप सच में ये रिश्ता बचाना चाहते हैं तो किसी ऐसे से मदद मांगिए जो आपको और उनको दोनों को जानता हो। जिनकी बात आपका पार्टनर भी मांगता हो। ऐसे में उनसे सारी दिल की बात कहिए और उनसे एडवाइज लीजिए। ताकि आप इस रिश्ते को बचा पाएं।

4. इग्नोर करना सीखिए

जब सारे पैतरे और उपाय काम ना आएं तो चीजों को इग्नोर करना सीखिए। छोटी-छोटी बात पर दिल पर लेकर आप खुद को दुख पहुंचाते हैं। इसलिए चजों को इग्नोर करना सीखिए और अपनी लाइफ जी लीजिए।

5. हर वक्त सोचना सही नहीं

इस चीज के बारे में बार-बार सोचकर बस आप अपना दिमाग ही खराब करेंगे। इसलिए किसी भी तरह से ज्यादा सोचना छोड़ दें। आप किसी को बांध कर नहीं रख सकते। इसलिए अपना ध्यान रखें और चीजों को म्येच्योरली हैंडिल करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े