लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक नहीं है आपका बॉयफ्रेंड तो किस्मत को कोसना छोड़े, करें ये 5 काम, बन जाएगी बात!

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2020 07:24 IST

आपका पार्टनर रोमांटिक है तो बहुत अच्छी बात है मगर अक्सर लोगों को ये शिकायत रहती हैं कि उनका पार्टनर रोमांटिक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी एनीवर्सरी या बर्थडे इन छोटे-छोटे इवेंट्स को मिस ना करें।ऐसा जरूरी नहीं कि रोमांस की शुरुआत आप नहीं कर सकते।

किसी की भी जिंदगी में रोमांस सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पार्टनर रोमांटिक हो। प्यार से जुडे़ पल उनके साथ बिताने के लिए वो चाहते हैं कि उनका साथी कभी-कभी रोमांटिक हो जाए। वैसे हर आदमी का प्यार जताने का तरीका अलग होता है। कोई कह के प्यार जताता है तो कोई बिना कहे।

आपका पार्टनर रोमांटिक है तो बहुत अच्छी बात है मगर अक्सर लोगों को ये शिकायत रहती हैं कि उनका पार्टनर रोमांटिक नहीं है। इसके लिए अक्सर दोनों के बीच झगड़े तक हो जाया करते हैं। अगर आपके साथ  भी ऐसा ही है तो आप अपने साथी से कुछ बातें कहकर इस बात का हल निकाल सकते हैं-

1. उनसे बात कीजिए

ऐसा अक्सर होता है कि सामने वाले को पता ही नहीं चलता कि वो रोमांटिक हैं ही नहीं। इसलिए अपने पार्टनर से बात कीजिए उन्हें बताइए कि आप क्या चाहते हैं और आपको क्या-क्या पसंद है। हो सकता है वो आपकी बात और आपकी जरूरत समझें। इसके बाद वो खुद को बदलने की कोशिश करें।

2. उन्हें किसी के कम्पेयर मत कीजिए

अक्सर पार्टनर रोमांस की शुरूआत करता भी है तो हम उसे अपने फेवरेट रोमांटिक हीरो या किसी से कम्पेयर करने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करें। वो एक बिल्कुल अलग पर्सनैलिटी है ये बात आपको समझनी होगी।

3. आप ही कीजिए शुरूआत

ऐसा जरूरी नहीं कि रोमांस की शुरुआत आप नहीं कर सकते। अगर आपका पार्टनर रोमांस से झिझके तो आप ही पहल कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपका पार्टनर आपकी बातें समझ जाएगा। 

4. म्युचुअल इवेंट को ना करें नजर अंदाज

आपकी एनीवर्सरी या बर्थडे इन छोटे-छोटे इवेंट्स को मिस ना करें। कोई रोमांटिक सा गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करें। इससे आप दोनों ही एक-दूसरे के और करीब आएंगे।

5. उन्हें अप्रीशिएट कीजिए

किसी भी चीज में अप्रीसिएशन मिलना जरूरी है फिर चाहे वो रिश्ते ही क्यों ना हों। अगर आपका पार्टनर कुछ हटकर अपने नेचर से हटकर आपसे रोमांस कर रहा है तो उनका उत्साह जरूर बढ़ाइए। इससे बात बन जाएगी।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े