लाइव न्यूज़ :

दोस्त का होने जा रहा है तलाक या ब्रेकअप तो भूलकर भी ना कहें ये 3 बात, बिगड़ जाएगा सारा मामला

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2020 15:23 IST

एक दोस्त होने के नाते आपकी भी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने दोस्त को संभालें।

Open in App
ठळक मुद्देजब आपके दोस्त का ब्रेकअप या तलाक हो जाए तो उसके एक्स से कॉन्टेक्ट करने से बचें।हम ये गलती कर ही देते हैं कि जब दोस्त का ब्रेकअप या तलाक हुआ हो तो उसके तुरंत बाद उसके मैच मेकर बन जाते हैं।

ब्रेकअप, तलाक या अलगाव किसी की भी जिंदगी का सबसे मुश्किल हिस्सा होता है। किसी से अलग होना बहुत मुश्किल और दर्द भरा है। ऐसे में लोग अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ ना सिर्फ वक्त बिताना चाहते हैं बल्कि उनसे ये उम्मीद भी रखते हैं कि दोस्त उन्हें तसल्ली दें। 

एक दोस्त होने के नाते आपकी भी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने दोस्त को संभालें। तलाक या ब्रेकअप की स्थिती में उनका मजाक उड़ाने के बजाय उन्हें संभालने की कोशिश करें, उनका दर्द बांटने की कोशिश करें। ऐसे में कुछ ऐसी बातें हैं जो आपको नहीं करना चाहिए। 

आइए आपको बताते हैं कि जब आपके दोस्त का तलाक हुआ हो या वो किसी से अलग हो रहे हों तो कुछ गलतियां नहीं करना चाहिए-

उनके लिए मैच मेकर ना बनें

अक्सर हम ये गलती कर ही देते हैं कि जब दोस्त का ब्रेकअप या तलाक हुआ हो तो उसके तुरंत बाद उसके मैच मेकर बन जाते हैं। उनके लिए रिश्ते खोजने लग जाते हैं मगर आपकी यही गलती भारी पड़ जाती है। आपको समझना होगा कि आपका दोस्त इस समय नाजुक स्थिती से गुजर रहा है ऐसे में उनका मैच मेकर ना बनें उनको संभालें।

उनके एक्स से कॉन्टेक्ट करने से बचें

अक्सर हम मजाक-मजाक में ये भी कर जाते हैं। जब आपके दोस्त का ब्रेकअप या तलाक हो जाए तो उसके एक्स से कॉन्टेक्ट करने से बचें। ऐसा करने से आप उनके जख्मों को भरेंगे नहीं बल्कि उन्हें उकेरेंगे। इसलिए उनसे साथ रहें उनके एक्स से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश ना करें।

उनसे ना कहें कि ये तो आपको पहले से पता था

ये भी होता है कि जब आपको अपने दोस्त के ब्रेकअप के बारे में पता चलता है तो हम बोलते हैं कि आपको ये पता था कि ये हो सकता है। ऐसा कहके आप उनके जख्म हरे कर देते हैं। इसलिए आप ऐसा ना कहें बल्कि उन्हें संभालें और उन्हें कंसोल करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े