लाइव न्यूज़ :

रिश्ते: खुद से पूछिए इन 5 बातों के जवाब, तब समझिए रिलेशनशिप में कमिटमेंट के लिए तैयार हैं आप

By मेघना वर्मा | Updated: May 11, 2020 16:21 IST

कितनी बार प्यार का ये रिश्ता इसलिए टूट जाता है क्योंकि पार्टनर एक-दूसरे के साथ कमिट करने को तैयार नहीं होते।

Open in App
ठळक मुद्देआपको ये भी सोचना होगा कि क्या आप बहुत जल्दबाजी तो नहीं कर रहे हैं।आप अगर बिल्कुल समझ नहीं पा रहे हैं तो अपने दोस्तों या चाहने वालों से सलाह कर सकते हैं।

प्यार एक ऐसा रिश्ता है जो आपको सारे गमों से दूर ले जाता है। प्यार वो एहसास है जिसकी मिठास आपकी जिंदगी में रस घोल देती है। प्यार के एक रिश्ते में ईमानदारी जरूरी है। आज के सोशल मीडिया के जमाने में लोग प्यार तो कर लेते हैं मगर अपने करियर और स्ट्रग के बीच में कमिटमेंट करने से घबराते हैं। 

कितनी बार प्यार का ये रिश्ता इसलिए टूट जाता है क्योंकि पार्टनर एक-दूसरे के साथ कमिट करने को तैयार नहीं होते। वैसे रिश्ते में कब आगे बढ़ना है, कब ठहराव की जरूरत है ये आपको पता होना चाहिए। कुछ सवालों के जवाब अगर आप खुद से पूछ लें तो आपको पता चल जाएगा कि आप कमिटमेंट के लिए तैयार हैं या नहीं।

आइए आपको बताते हैं वो सवाल जिनके जवाब ढूंढकर आपको कमिटमेंट करने या रिश्ते में आगे बढ़ने के फैसले को लेने में मदद मिलेगी। 

1. आपको क्या चाहिए?

किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपको ये सोच लेना चाहिए कि आपको क्या चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि आप अभी अपने करियर के पीक प्वॉइंट पर हों और शादी ना करना चाह रहे हों। इसलिए खुद से पहले ये पूछ लें कि आप क्या चाहते हैं। 

2. क्या रह सकते हैं खुश?

बहुत बार ऐसा होता है कि जब किसी इंसान के साथ आप 24 घंटे रहने लगते हैं या उन्हें सारे हक दे देते हैं तो धीरे-धीरे वही लड़ाई का कारण बना जाता है। ऐसे में आपको ध्यान रखें कि इस बात को समझ लें कि क्या आप उनके साथ खुश रह सकेंगे।

3. सलाह लें मगर डिसिजन खुद का

आप अगर बिल्कुल समझ नहीं पा रहे हैं तो अपने दोस्तों या चाहने वालों से सलाह कर सकते हैं। मगर आपको ये याद रखना होगा कि आप सलाह भले ही किसी से लें मगर निर्णय आपका होना चाहिए। 

4. अभी से जज करना सही नहीं

आपको ये भी सोचना होगा कि क्या आप बहुत जल्दबाजी तो नहीं कर रहे हैं। किसी को इतनी जल्दी जज करना ठीक नहीं है। इसलिए पहले सही समय आने दें तभी बात को आगे बढ़ाएं। 

5. बहुत सारे डिफरेंसेस भी हैं खतरा

अगर आप और आपके पार्टनर के बीच बहुत सारे डिफरेंसेस हैं तो भी आपको इस रिश्ते में आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। बहुत सारे डिफरेंसेस आपके रिश्ते के लिए सही नहीं और आगे चलकर आप दोनों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े