लाइव न्यूज़ :

पार्टनर के हाथ पकड़ने का तरीका बताता है रिश्ते की सच्चाई, जानें

By गुलनीत कौर | Updated: April 16, 2018 12:31 IST

बॉडी लैंग्वेज से व्यक्ति के स्वभाव और उसकी सोच के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। बॉडी लैंग्वेज की इस विधा से हम प्यारा के रिश्ते की गहराई को भी समझ सकते हैं।

Open in App

चेहरे पर मुस्कान और दिल-दिमाग में किसी भी तरह की चिंता का ना होना ही एक सुखी जीवन की परिभाषा है। लेकिन हम सुखी तभी होते हैं जब हमारा शरीर और रिश्ते दोनों स्वस्थ हों। रिश्ता माता-पिता का हो, भाई-बहन का या फिर पार्टनर के साथ। सभी के साथ खुश रहना ही हमें सुखी जीवन देता है। लेकिन इन सबसे कहीं बढ़कर जरूरी है कि हम अपने पार्टनर के साथ खुश रहें।

अपनी लव लाइफ या शादी को सुखी बनाने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं लेकिन फिर भी कई बार कुछ कमी रह जाती है। उस कमी को कैसे पहचानें इसके लिए पार्टनर से बात करना ही बेहतरीन तरीका है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी बातें हैं जो बता देती हैं कि आपका रिश्ता सही चल रहा है या नहीं। आज हम आपको बॉडी लैंग्वेज के माध्यम से बताएंगे कि आपके पार्टनर का आपका हाथ पकड़ने का तरीका आप दोनों की लव लाइफ के बारे में क्या जाहिर करता है। आइए जानते हैं आगे...

1. डाउन फेसिंग पाल्म

यह हाथ पकड़ने का सबसे कॉमन तरीका है। अक्सर रोड क्रॉस करते समय या भीड़ से बाहर निकलते समय पार्टनर एक दूसरे का इसी तरह से हाथ पकड़ते हैं। लेकिन अगर इसके अलावा भी पार्टनर इस तरह से हाथ पकडे तो यहां बताता है कि दोनों का रिश्ता नार्मल चल रहा है लेकिन दोनों में से कोई एक प्रभावी व्यक्तित्व का मालिक है। दोनों में से जिसने भी हाथ नीचे की ओर झुकाया होगा वह अपने पार्टनर पर दबाव बनाने में सफल होता है।

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें, पार्टनर से नहीं होगें दूर

2. इंटर-लॉक्ड फिंगर्स

अगर किसी कपल ने कसकर एक दूसरे की उंगलियों में उंगलियां डालते हुए हाथ पकड़ा हुआ है तो यह उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है। दोनों एक दूसरे से काफी जुड़े हुए हैं यह बताता है। एक दूसरे का ध्यान रखने से लेकर प्यार करना, सभी में यह रिश्ता सुखद है।

3. फिंगर ग्रैब

अगर पार्टनर आपको केवल आपकी उंगलियों से होल्ड करता है या करती है तो यह बहे आप दोनों के रिलेशनशिप की एक खासियत को दर्शाता है। आप दोनों रिश्ते में होते हुए भी अपनी निजी स्वतंत्रता के साथ बने हुए हैं। एक-दूसरे को आवश्यक स्पेस देते हैं। ऐसे कपल मॉडर्न ख्यालात के होते हैं।

यह भी पढ़ें: बेहद रोमांटिक होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं

4. वन फिंगर हैंडहोल्ड

इस तरह से अगर कपल एक दूसरे को होल्ड करें तो यह रिश्ते में 'रिलैक्स' फीलिंग को दर्शाता है। दोनों को किसी बता की कोई चिंता नहीं है। यह दोनों के बीच के रोमांस को भी दर्शाता है जो कि क्यूट अंदाज के साथ सामने आता है।

5. पैसिव  हैंडहोल्ड

हाथ पकड़ने के इस अंदाज में व्यक्ति बेहद सहज तरीके से अपने पार्टनर का हाथ अपने हाथ में पकड़ता है। इसी से रिश्ते की गहराई समझ में आ जाती है। दोनों रिश्ते को लेकर परिपक्व हैं, एक-दूसरे की जरूरतों को समझते हैं। इन्हें आप एक स्वीट कपल कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद जरूर करें ये 7 काम

6. रिस्ट ग्रैब

अगर आपका पार्टनर आपका हाथ इस तरह से पकड़ता या पकड़ती है तो यह उनके 'हठी' व्यवहार को दर्शाता है। इश्ते को लेकर वे थोड़े आक्रामक भी हैं, इस बात की पुष्टि करता है। इस तरह के रिश्ते में एक पार्टनर दूसरे पर हमेशा प्रभावी रहता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश