लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: गलती से भी बेडरूम में ना रखें ये एक हरी चीज, जिंदगी भर रिश्ते में बना रहेगा तनाव

By मेघना वर्मा | Updated: January 12, 2020 10:02 IST

Vastu Tips in Hindi: वास्तुशास्त्र में भी कुछ चीजों को अपने बेडरूम में रखने की साफ मनाही होती है। जिससे आपके रिश्ते में दरार आने तक की संभावना बताई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआपका वॉशरूम या बाथरूम ईशान कोण पर नहीं होना चाहिए।वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी शीशा या दर्पण नहीं होना चाहिए।

हमारे हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का सबसे ज्यादा महत्व बताया गया है। शादीशुदा जिंदगी में तनाव से मुक्ति और खुशियों के लिए लोग अक्सर वास्तु टिप्स के हिसाब से घर को सजाते और संवारते हैं। दिशा के अनुरूप अपने बेडरूम में समानों को लगाते हैं जिससे वास्तुदोष भी दूर होता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है। 

वास्तुशास्त्र में भी कुछ चीजों को अपने बेडरूम में रखने की साफ मनाही होती है। जिससे आपके रिश्ते में दरार आने तक की संभावना बताई जाती है। आपकी भी नई-नई शादी हुई है तो आप भी वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने कमरे को सेट जरूर करें ताकि आपनी मैरिड लाइफ हमेशा खुशनुमा बनी रहे। 

आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बेडरूम की साजावट के समय ध्यान में रखना चाहिए।

1. इस दिशा में हो कमरा

वास्तु के अनुसार संभव हो तो नए जोड़ो को अपना कमरा उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र में या वायव्य कोण में बनाना चाहिए। वहीं कपल्स को दक्षिण पूर्व की ओर सोना चाहिए। इससे आपके प्रेम संबधों में सुधार आएगा। साथ ही आपकी ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी।

2. ड्रेसिंग टेबल का शीशा है तनाव का कारण

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी शीशा या दर्पण नहीं होना चाहिए। इससे आपके लव लाइफ में सुख की कमी होती है। अगर आपके कमरे में भी शीशा लगा हो तो उसे कहीं बाहर रख दें। अगर ऐसा करना संभव नहीं हो तो अपने शीशे पर रात को सोते समय एक कपड़ा जरूर डाल दें।

3. कतई ना रखें ये चीज

बेडरूम में कई लोग सजावट को बढ़ाने के चक्कर में पौधे रख लेते हैं। जो आपके लव लाइफ पर सीधे असर करता है। इसलिए अपने कमरे में किसी भी तरह का पौधा ना रखें। खासकर कैक्टस या कटीली झाड़ियों वाला पौधे बिल्कुल ना रखें। इससे आप दोनों के बीच तनाव हो जाएगा।

4. ईशान कोण में ना हो बाथरूम

आपका वॉशरूम या बाथरूम ईशान कोण पर नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके दांपत्य जीव में कलह बनी ही रहती है। अगर ये कोण कटा फटा है या इसके ऊपर ऊंचा चबूतरा बना है तो भी आपका जीवन खराब हो सकता है।

5. पूजा घर ना हो बेडरूम में

बेडरूम में कभी भी तिजोरी या आलमारी नहीं रखनी चाहिए। खासकर पूजा घर को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे आपकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपका घर छोटा है तो आप दिन में और रात को सोने से पहले मंदिर को सही से बंद जरूर कर दें।

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े