लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना चाहते हैं खुश तो दिल्ली में इन जगहों पर जरूर जाएं, देखें लिस्ट

By सत्या द्विवेदी | Updated: February 6, 2023 15:19 IST

फरवरी का महीना आते ही कप्लस वैलेंटाइन डे के दिन घूमने की जगह देखने लगते हैं। ऐसे में हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। चलिए देश की रजधानी दिल्ली की उन खूबसूरत जगहों के बारे में बतातें हैं जहां आप वैलेंटाइन डे मना सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी आते ही वैलेंटाइन डे की तैयारी शुरूदिल्ली के सबसे रोमांटिक आउटडोर स्पॉट, जहां आप मना सकते हैं वैलेंटाइन डे वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ कम भीड़-भीड़ वाली जगह पर जाएं

फरवरी का महीना कई मायनों में बहुत ही दिलचस्प है, जैसे वैलेंटाइन डे, सुखद मौसम और स्टूडेंट्स के लिए छुट्टियों की शुरुआत। कपल्स अक्सर फरवरी महीने की शुरुआत से ही अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेस सर्च करने लगते है, तो चलिए बतातें हैं देश की राजधानी में दिल्ली में आप किस जगह वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। 

सुंदर नर्सरी

इस वैलेंटाइन डे अगर आप दिल्‍ली की व्‍यस्‍त जीवनशौली के बीच एक सुकून भरा पल चाहते हैं तो ‘सुंदर नर्सरी’ जाएं। यह जगह सिर्फ नाम से ही नहीं बल्कि देखने में सच में सुन्दर है। यहां बहुत सारे खूबसूरत नजारे हैं और चिड़ियों की चहचहाहट है। पास में कैफे भी है आप ब्रंच या शाम की चाय के साथ इन खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

हौज खास झील और उद्यान

'हौज खास झील और उद्यान' लोगों का बहुत ही पसंदीदा स्पॉट है। हौज खास दक्षिणी दिल्ली का एक समृद्ध इलाका है। यह एक झील, सुंदर इमारतों और चारों ओर से एक पार्क के साथ घिरा हुआ है। यहां पर सूर्यास्त और सूर्योदय के दौरान किले का दृश्य सच में देखने लायक होता है। यहां आपको पास में ही कई रेस्तरां भी मिल जाएंगे।

पुराना किला

'पुराना किला' दिल्ली के सबसे पुराने किलों में से एक है। यहां आप अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। अगर आप को इतिहास और वास्तुकला में रुचि है, तो पुराना किला आपके लिए किसी रोमांटिक स्थान से कम नहीं होगा । कुछ ब्लॉक नीचे जाने पर, आपको कैफे लोटा मिलेगा, जहां आप स्वादिष्ट खाना खाकर अपना वैलेंटाइन यादगार मना सकते हैं । 

लोधी गार्डन

झील, पेड़-पौधे और खूबसूरत फूल सबकुछ है 'लोधी गार्डन' में। यहां आप अपना वेलेंटाइन डे मना सकते हैं। यहां पार्क में बैठकर पिकनिक भी मना सकते है। चारों ओर हरियाली के अलावा, इसमें खूबसूरती से निर्मित शीशा गुंबद और बड़ा गुंबद भी हैं। 

टॅग्स :वैलेंटाइन वीकरिलेशनशिपवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े