लाइव न्यूज़ :

Chocolate Day 2018: लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद क्यों होती है, जवाब आपकी सोच से परे है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 08:43 IST

साइंस के अनुसार प्यार होने पर जिस खुशी का एहसास लड़कियां करती हैं कुछ वैसा ही तजुर्बा उन्हें चॉकलेट खाते हुए होता है। 

Open in App

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन आता है 'चॉकलेट डे'। अमूमन यह माना जाता है कि यह दिन तो लड़कियों के लिए ही बना है। क्योंकि चॉकलेट खाने का क्रेज उनमें ज्यादा देखा जाता है। लड़के चॉकलेट खा तो लेते हैं लेकिन उनमें इसे लेकर कुछ खास उत्सुकता नहीं होती है। इसलिए वैलेंटाइन वीक के चॉकलेट डे पर आपको लड़के चॉकलेट खरीदकर लड़कियों को देते हुए ही दिखेंगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लड़कियों को चॉकलेट इतना पसंद क्यों होता है? इस एक चीज के लिए वे क्यूं इतनी 'बावली' हो जाती हैं? इसके पीछे कई सारे कारण हैं, आइए जानते हैं: 

1- हार्मोन्स के लिए है जरूरीसाइंस के अनुसार लड़कियों के 'हार्मोन्स' समय समय पर बदलते रहते हैं जिसके चलते उनके मूड में कई तरह के बदलाव आते हैं। ये बदलाव अच्छे भी होते हैं लेकिन अमूमन बुरे ही होते हैं जो उनमें चिड़चिड़ापन लाते हैं। ऐसे में चॉकलेट उनके मूड को सही करने में मदद करती है। 

2- गजब की एनर्जी दिलाती हैआपको जानकार हैरानी होगी लेकिन साइंस के अनुसार प्यार होने पर जिस खुशी का एहसास लड़कियां करती हैं कुछ वैसा ही तजुर्बा उन्हें चॉकलेट खाते हुए होता है। सुनने में यह वाकई अजीब लगता है, लेकिन विज्ञान की राय में प्यार होने पर लड़कियों के दिमाग में 'फेनाइलेथैलामाइन' नामक मिश्रण की उत्पत्ति होती है, ठीक ऐसा ही बदलाव उनके दिमाग में तब भी आता है जब वे चॉकलेट में मौजूद मीठा और कोको का सेवन करती है। ये दो चीजें लड़कियों को एक गजब खुशी का एहसास दी जाती हैं। 

3- इन चीजों से लड़ने की ताकत होती हैयह तो हमने जान लिया कि चॉकलेट लड़कियों के हार्मोन्स को बूस्ट कर उन्हें खुशी देती है, लेकिन इस खुशी की सीमा कितनी हो सकती है यह भी एक बड़ा पॉइंट है। विभिन्न रिसर्च में यह पाया गया है कि चॉकलेट खाने से लड़कियां डिप्रेशन, मूड स्विंग्स, गुस्से, उदासी सभी को बच सकती हैं। 

4- ना चाहते हुए भी खाती हैंलड़कियां बहुत चॉकलेट खाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाते हुए हर पल उनके दिमाग में यह चल रहा होता है कि इसे खाने से वे 'मोटी' हो जाएंगी। फिर भी वे इसे खाना नहीं छोड़ती हैं। यह एक ऐसा कारण है जो चॉकलेट के प्रति उनके प्यार को गहरा कर देता है। समझ पाना वाकई मुश्किल है लेकिन यह सच ही है। 

5- क्योंकि टेस्ट अच्छा हैअब जिस चीज का स्वाद ही इतना अच्छा हो, उसे कोई क्यों नहीं खाएगा? लड़कियों के चॉकलेट खाने के पीछे का एक और सबसे बड़ा कारण यह भी है कि उन्हें इसका टेस्ट बहुत पसंद है। क्रीमी और मुंह में घुल जाने वाली चॉकलेट लड़कियों को सबसे अधिक पसंत होती है। 

6- चॉकलेट का 'शेप' भी है पसंदजी हां... टेस्ट और अन्य कारणों से परे यह भी एक कारण ही है। चॉकलेट के अलग अलग शेप लड़कियों को अपने ओर अट्रैक्ट करते हैं। जितना क्यूट चॉकलेट का आकार होगा, उतनी ही जल्दी वह बिकेगा। 

7- पीरियड का चाकलेट कनेक्शनचॉकलेट खाने से लड़कियों के ब्लड हार्मोन्स बूस्ट-अप होते हैं, वे खुश हो जाती हैं यह बात हम समझ गए। लेकिन किस समय उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है, यह भी उनके द्वारा चॉकलेट को इतना प्यार करेने का कारण है। चॉकलेट उन्हें तब मदद करती है जब उन्हें सबसे बड़े सपोर्ट की जरूरत होती है। डॉक्टरों के अनुसार पीरियड्स में या तनाव में ब्लड हार्मोन्स को बूस्ट-अप करने का काम करती है चॉकलेट।

टॅग्स :वेलेंटाइन डेचॉकलेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब