लाइव न्यूज़ :

प्यार में दिल तोड़ने में माहिर होते हैं इन 6 राशियों के लोग, पीछे मुड़कर भी नहीं देखते

By गुलनीत कौर | Updated: December 18, 2018 10:25 IST

सिंह राशि के लोग ब्रेकअप करते समय साथी को दुनिया की सबसे बुरी फीलिंग की एहसास दिलाते हैं। प्यार में ये आपको टॉप प्रायोरिटी पर रखेंगे। लेकिन अगर आप इनके दिल से उतर गए तो वे आपके सामने दुनिया के सबसे बुरे इंसान बन सकते हैं। 

Open in App

प्यार में पड़ना आसान है लेकिन उसे निभाना और एक नाम देना, यह एक बड़ा चैलेंज होता है। इसके बाद उस प्यार को कायम रखना और पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिताना भी चैलेंज है। हर कोई इस चैलेंज में सफल नहीं होता है। कई लोग चैलेंज से हारकर पीछे हो जाते हैं। ये लोग अपनी सहूलियत के लिए पार्टनर का दिल तोड़ने के लिए भी खुद को राजी कर लेते हैं। आइए आपको उन 6 राशि चिह्नों के बारे में बताते हैं जो प्यार में दिल तोड़ने से पहले सोचते नहीं हैं। 

धनु राशि (Sagittarius - 22 नवंबर से 21 दिसंबर)

इन लोगों को अपनी स्वतंत्रता और चाहतों से बेहद प्यार होता है। अगर इन्हें पार्टनर वो ना मिले तो ये उसे छोड़ने से पहले एक क्षण भी सोचते नहीं हैं। इतना ही नहीं, साथी का दिल तोड़ने के बाद इन्हें उसका दर्द भी कभी समझ में नहीं आता है। 

कुंभ राशि (Aquarius - 20 जनवरी से 18 फरवरी)

इस राशि के लोग कभी बहे अपने पार्टनर को कहकर ब्रेकअप नहीं करते हैं, बल्कि कुछ ना कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे पार्टनर को बेहद दुःख पहुँचते और वो खुद ही इन्हें छोड़कर चला जाए। जैसे कि पार्टनर के सामने किसी और से फ़्लर्ट करना, उनके सामने किसी और से बातें करना, दूसरे को समय देना, पार्टनर के बनाए प्लान्स इग्नोर करके किसी और के साथ निकला जाना। ऐसा करते हुए इन्हें कोई पछतावा भी नहीं होता है।

मिथुन राशि (Gemini - 21 मई से 20 जून)

अपने दोहरे व्यक्तित्व के लिए मशहूर मिथुन राशि के लोगों के साथ रिश्ता निभाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि आप इनके मूड को भांप नहीं सकते हैं। मगर मिथुन राशि का पार्टनर रिलेशनशिप में आपसे दूर जा रहा है और एक दिन ब्रेकअप करेगा, यह आपके लिए सरप्राइज नहीं होगा। आप पहले ही भांप लेंगे। 

मीन राशि (Pisces - 19 फरवरी से 20 मार्च)

मीन राशि के लोग जब तक आपके साथ खुश हैं वे दुनिया के सबसे 'स्वीट' व्यक्ति की तरह बर्ताव करेंगे। लेकिन एक बार आप उनके मन से उतर जाएं तो दुनिया में उनसे बुरा इंसान कोई नहीं हो सकता है। वे आपके परेशान करने की हर बुरी कोशिश कर सकते हैं। सबसे बुरी बात तो यह है कि उन्हें ऐसा करते समय कोई पछतावा भी नहीं होता है। 

सिंह राशि (Leo - 3 जुलाई से 22 अगस्त)

सिंह राशि के लोग ब्रेकअप करते समय साथी को दुनिया की सबसे बुरी फीलिंग की एहसास दिलाते हैं। अगर आप सिंह राशि के व्यक्ति के लये स्पेशल हैं तो वे आपको दिल में खास जगह देंगे और अपनी जिन्दगी की टॉप प्रायोरिटी पर रखेंगे। लेकिन अगर आप उनके दिल से उतर गए तो वे दुनिया के सामने आपको बेइज्जत करने की भी हिम्मत रखते हैं। 

वृषभ राशि (Taurus - 0 अप्रैल से 20 मई)

लिस्ट में आख़िरी नंबर पर है वृषभ राशि के लोग। ये लोग अपने सॉफ्ट और स्वीट नेचर के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अगर ये पार्टनर को परेशान करने या ब्रेकअप करने का मूड बना लें तो इनसे बुरा कोई नहीं हो सकता। अपनी जिद्द में आकर ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। और साथी को जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इनकी हरकत से साथी को कितना बुरा लगा है, इन्हें इस बात का फर्क भी नहीं पड़ता है। 

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े