लाइव न्यूज़ :

पहले जैसा नहीं रहा है रिश्ता तो करें ये 4 काम, प्यार और उत्साह दोनों लौट आएगा

By गुलनीत कौर | Updated: April 21, 2018 16:32 IST

Open in App

समय के साथ रिश्ते में बदलाव जरूर आते हैं। कुछ बदलाव अच्छे लगते हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिनके आने से रिश्ता कमजोर बनता है। इसे कड़वी सच्चाई ही समझें लेकिन यह सच है कि समय के साथ रिश्ता फीका पड़ने लगता है। पहले जैसा प्यार और उत्साह नहीं रहता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में पहले जैसा प्यार, लगाव और अपनापन लौट आए, तो आज से ही करें ये 4 काम:

1. संपर्क करें

जब नया-नया रिलेशनशिप शुरू होता है तो बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड घंटों फोन पर लगे रहते हैं। फोन रखने के बाद मैसेज से एक दूसरे के साथ जुड़त हैं। और मौका मिलते ही मिलने का प्लान भी बनाते हैं। लेकिन फिर रिश्ते में वह मोड़ आता है जब पहले जैसा जुत्साह नहीं रहता और अप फोन या मेसागे कम करने लगते हैं। इसका रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा ना हो इसके लिए फोन नहीं तो कम से कम मैसेज के जफ्रिये उनसे जुड़ें। सुबह गुड मॉर्निंग और रात में गुड नाईट का मैसेज करें। आपका मैसेज देखकर पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी।

यह भी पढ़ें: अरेंज्ड मैरिज में कभी अपने पार्टनर से इन 5 बातों की उम्मीद ना रखें

2. तस्वीरें क्लिक कराएं

साथ बिताए लम्हे बाद में यादों की तरह हमारे साथ रहते हैं। और यही यादें अगर तस्वीरों के रूप में हमारे फोन में हों तो उन्हें देखकर हमें खुशी मिलती है। जब पार्टनर से मिलें तो उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराएं। इनसे आप दोनों को एक दूसरे के करीब आने, जुड़े रहने का मौक़ा मिलेगा और बाद में इन तस्वीरों को आप जब भी द्केहेंगे तो चेहरे पर एक मुस्कान आएगी। 

3. सरप्राइज दें

जरूरी नहीं कि सरप्राइज बहुत बड़ा हो, अधिक खर्चा करके ही प्लान किया जाए। कम पैसे में लेकिन क्रिएटिव सरप्राइज प्लान करें। आपके इस सरप्राइज में दिखावे की जगह प्यार अधिक दिखेगा तो पार्टनर की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर ऐसे छोटे-छोटे सरप्राइज हों तो रिश्ते में प्यार बना रहता है। 

4. शॉर्ट ट्रिप प्लान करें

छोटे और अचानक वाले ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। कभी मन किया तो लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए। शहर के बाहर की जगहें देखने निकल गए या फिर अगर प्लान करें तो 1 से 2 दिन का भी ट्रिप बना सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इस ट्रिप में सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे को समय दें, अपने मोबाइल और नया गैजेट्स को दूर रखकर एक दूसरे का साथ एन्जॉय करें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े