लाइव न्यूज़ :

अगर आपकी भी हुई है लव मैरिज तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, टूट भी सकती है शादी

By मेघना वर्मा | Updated: December 30, 2019 09:10 IST

लव मैरिज में पार्टनर्स एक-दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उनके बीच कुछ-कुछ बातों को लेकर अक्सर झगड़े होने शुरू हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपका पार्टनर आज भी आपके लिए उतनी ही इम्पॉर्टेंस रखता है तो शादी के बाद भी उसके लिए समय जरूर निकालें।लव मैरिज हुई है इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप सामने वाले की बातों को इग्नोर करें।

आज के समय में लव मैरिज कोई बड़ी बात नहीं। दो प्यार करने वालों की शादी घरवाले खुशी-खुशी करवा देते हैं। प्यार का ये रिश्ता बेहद खास होता है। इसमें तकरार भी होती है और तनाव भी मगर लव मैरिज वाले पार्टनर एक-दूसरे को हर बार मना ही लेते हैं। वहीं कुछ लव मैरिज ऐसी होती है जिसमें समय के साथ दूरियां शुरू हो जाती है। 

लव मैरिज में पार्टनर्स एक-दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उनके बीच कुछ-कुछ बातों को लेकर अक्सर झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। कुछ शादियां में तो नौबत तलाक तक की पहुंच जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए। खासकर तब जब आपकी लव मैरिज हुई हो। ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकता है।

1. समय की कमी

शादी से पहले कैसे भी करके आप दोनों ही एक-दूसरे के लिए समय चुराया करते थे। ऑफिस के बाद मिलना हो या छुट्टी वाले दिन। आप अपने टाइम में पार्टनर से मिलने जरूर जाते थे मगर शादी के बाद अगर आप उनके लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो ये आपके रिश्ते की कमजोर कड़ी हो सकती है। आपका पार्टनर आज भी आपके लिए उतनी ही इम्पॉर्टेंस रखता है तो शादी के बाद भी उसके लिए समय जरूर निकालें।

प्रतीकात्मक फोटो

2. कमियां निकालना

आपकी लव मैरिज हुई है इसका ये सीधा मतलब है कि आप अपने पार्टनर को पहले से जानते हैं। उसकी आदत उनकी हरकते आपको पहले से ही पता हैं। ऐसे में शादी के बाद उनकी छोटी-छोटी चीजों पर गलतियां या कमियां ना निकालें। इससे आप दोनों के रिश्तों में तनाव आएगा। ध्यान ना दिया गया तो झगड़े भी लगातार बढ़ते ही जाएंगे।

3. महत्व ना देना

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने रिश्ते को महत्व देना कम कर देते हैं। लोग अक्सर अपने पार्टनर की बातों को जरूरी नहीं समझते और यही उनके झगड़े का कारण बन जाता है। इसी को लेकर लगातार झगड़े बढ़ते जाते हैं। आप भी ऐसी गलती ना करें। लव मैरिज हुई हो या अरेंज सामने वाले की बातों को महत्व देना बेहद जरूरी है।

प्रतीकात्मक फोटो

4. इग्नोर करना

लव मैरिज हुई है इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप सामने वाले की बातों को इग्नोर करें। लोग अक्सर ऐसा करते हैं कि अपने पार्टनर की बातों या उनके सजेशन्स को इग्नोर कर देते हैं। ऐसा करना भी आपके रिश्ते को कमजोर बनाता है। नतीजतन आपके बीच लड़ाइयां शुरू हो जाती है। 

प्रतीकात्मक फोटो

5. बच्चे के कारण ना हो झगड़े

लव मैरिज के कुछ समय बाद तो कपल्स एक-दूसरे में ही खोए रहते हैं। जब बच्चे होने के बाद उनका प्यार बंटता है तो उनके बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं। मगर इस बात को समझना चाहिए कि बच्चे आप दोनों को ही संभालने हैं। ऐसे में आप-दोनों पार्टनर्स ही खुद में झगड़ा करने लगेंगे तो बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े