लाइव न्यूज़ :

प्यार तो कर लेते हैं लेकिन शादी के नाम से भागते हैं इन 4 राशियों के लोग

By गुलनीत कौर | Updated: September 20, 2018 14:41 IST

व्यक्ति के राशि चिह्न पर उसका स्वभाव और पसंदिगी आधारित है।

Open in App

इतने सालों का रिलेशनशिप और आज भी पार्टनर की ओर से रिश्ते को एक नाम देने या वादों के साथ आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है? इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, इसके पीछे शायद उनका राशि चिह्न जिम्मेदार है। जी हां, व्यक्ति के राशि चिह्न पर उसका स्वभाव और पसंदिगी आधारित है। इसी तरह से प्यार में वो कैसा है, क्या वो वादे करने की हिम्मत रखता है या नहीं, यह भी राशि चिह्न बताते हैं। आज हम आपको उन चार राशि चिह्न के बारे में बताएँगे जो प्यार तो करते हैं लेकिन उस प्यार को नाम देने के लिए जल्दी तैयार नहीं हो पाते हैं। कमिटमेंट से डरते हैं इन चार राशियों के लोग:

1. कन्या यानी वर्गो

अगर पार्टनर का राशि चिह्न कन्या यानी वर्गों है तो ये ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अपनी जिन्दगी में हर चीज परफेक्ट चाहिए। फिर वो ऑफिस का काम हो या प्यार का रिश्ता। जब तक इन्हें उसमें परफेक्शन का एहसास ना हो जाए ये किसी भी वादे को बीच नहीं लाते हैं। अपने पार्टनर को भविष्य से जुड़ी किसी भी उम्मीद से नहीं बांधते हैं। 

2. कुंभ यानी एक्वेरियस

प्यार में इस राशि के लोग काफी मॉडर्न सोच वाले और फ़्लर्ट करने वाले भी होते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना, घूमना-फिरना पसंद करते हैं लेकिन कभी नहीं चाहते कि पार्टनर इनपर किसी भी बात को लेकर हावी हो। इन्हें हमेशा ये डर रहता है कि किसी भी वक्त इनका पार्टनर इनकी आजादी छीन सकता है इसलिए ये खुद ही रिश्ते में फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं। और प्यार से जुड़े वादों से दूर ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें: राशि चिह्न से जानें अपनी पत्नी का असल स्वभाव, जिसके बारे में आप खुद से कभी नहीं जान पाएंगे

3. धनु यानी सैजिटेरीयस

खुशमिजाज लेकिन स्वतंत्रता पसंद होते हैं ये लोग। और प्यार में कोई इन्हें बांधे, ये इन्हें बिलकुल नहीं पसंद। प्यार करो, उस प्यार को एन्जॉय करो और जिन्दगी से जुड़े बाकी के हर फासिले को अपने हिसाब से लो। इसी सोच के साथ रिश्ते को चलाना पसंद करते हैं इस राशि के लोग। लेकिन कोई इन्हें वादों या कसमों के नाम पर बांधे, ये इन्हें बिलकुल नहीं पसंद। 

4. वृश्चिक यानी स्कॉर्पियो

इस राशि के लोग एक बार सच्चे दिल से किसी को प्यार कर लें तो फिर जिन्दगी भर उसके साथ बिताने का भावनाओं के साथ आगे बढ़ते हैं। लेकिन फिर भी पार्टनर को किसी उम्मीद में नहीं बांधते हैं। क्योंकि इनके मन में हमेशा ये डर रहता है कि कहीं इनका पार्टनर इन्हें बीच रास्ते छोड़ ना जाए, इसलिए खुद ही जब तक इन्हें रिश्ते पर विश्वास ना हो जाए, भविष्य के बारे में नहीं सोचते हैं। 

टॅग्स :राशिचक्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

पूजा पाठBasant Panchami 2025: सरस्वती पूजा होगी शुभ, अपनी राशि के हिसाब से पहने इस रंग के कपड़े, सब होगा मंगल

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

पूजा पाठकैसी है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की राशि अनुकूलता? जानिए शादी के बाद कैसा होगा दोनों का जीवन

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े