लाइव न्यूज़ :

ये 5 संकेत बताते हैं कितना लम्बा टिकेगा आपका रिश्ता, चौथा वाला है बेहद अहम!

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2020 12:37 IST

आपको इस बात को भी समझना होगा कि आपका पार्टनर एक अलग इंडीविजुअल है। उसकी अलग पसंद है उसकी अलग सोच है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी रिश्ते की शुरुआत प्यार और भरोसे से होती है। प्यार के रिश्ते में फिजीकल होने के साथ-साथ इमोशनल तरीके से अटैच होना भी जरूरी है।

किसी के प्यार में होना अपने आप में ही खास है। प्यार करना तो आसान होता है मगर इसे निभा पाना सभी के बस की बात नहीं होता। जब दो लोग एक रिश्ते में बंधते हैं तो दोनों को ही कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। 

रिश्तों की अहमियत को समझते हुए दो लोग एक-दूसरे के करीब तो आ जाते हैं मगर ये रिश्ता पार्टनर के कुछ खास सहयोग के बिना चल नहीं सकता। वैसे रिश्ता कितना लम्बा टिकेगा ये आप दोनों के ही रवैये पर भी निर्भर करता है। 

रिश्ते में कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें समझकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका रिश्ता कितना लम्बा चलेगा। ये संकेत आपके रिश्ते की उम्र तय करते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो संकेत-

1. हर अनुभव हो साझा

प्यार के रिश्ते में फिजीकल होने के साथ-साथ इमोशनल तरीके से अटैच होना भी जरूरी है। आप अपने इमोशन अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे तो ना सिर्फ जीवन की मुश्किलें आसान होंगी बल्कि आप एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे।

2. समझौता

अक्सर प्यार की शुरुआत में लोग किसी भी तरह का समझौता नहीं करते मगर धीरे-धीरे समय के साथ बातें कम हो जाती हैं, गुस्सा ज्यादा आने लगता है चिड़चिड़ाहट भी मन में घर कर जाती है। फिर हम अपने पार्टनर से हर बात का समझौता करने लगते हैं मगर समझौता किसी भी रिश्ते में दरार लाता है। 

3. नापसंद को भी करें पसंद

आपको इस बात को भी समझना होगा कि आपका पार्टनर एक अलग इंडीविजुअल है। उसकी अलग पसंद है उसकी अलग सोच है। ऐसे में जरूरी नहीं कि जो आपको पसंद हो वो उन्हें भी पसंद आए। इस स्थिति में भी आपको एक-दूसरे के साथ ही रहना है। जो जैसा है उसे वैसे ही एक्सेप्ट करना है। तभी आपका रिश्ता लम्बा टिक पाएगा।

4. सबसे अहम है भरोसा

किसी भी रिश्ते की शुरुआत प्यार और भरोसे से होती है। सालों साल चलने वाले रिश्ते भरोसे पर ही टिके होते हैं। अगर आपका रिश्ता भी भरोसा पर टिका है तो वो खूब लम्बा चलेगा। 

5. एक-दूसरे के लिए वक्त

अपनी बिजी लाइफ से एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी। बहुत जरूरी है कि हर जरूरी कामों की तरह आप अपने प्यार को भी अपना पूरा समय दें। उनकी बातें सुनें उनसे बातें कहें। आपके रिश्ते की यही क्वालिटी आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े