लाइव न्यूज़ :

आपके बेस्ट फ्रेंड को हो गया है आपसे प्यार, इन 5 इशारों से समझिए उनके दिल की बात

By मेघना वर्मा | Updated: March 23, 2020 10:48 IST

कई बार ऐसा भी होता है कि आपके बेस्ट फ्रेंड को ही आपसे प्यार हो जाता है मगर इसका अंदाजा आपको नहीं चल पाता। कुछ इशारों से आप इस बात को समझ सकते हैं कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्तों में पजेसिव होना नई बात नहीं मगर दोस्ती में पजेसिव होना गलत है। जब आपका दोस्त आपको हर बात पर प्रायोरिटी देने लगे।

दोस्त जिंदगी में बहुत मायने रखते हैं। वो दोस्त ही होते हैं जो आपका मूड झट से ठीक कर देते हैं। वो दोस्त ही होते हैं जिनके साथ आप कोई भी बात शेयर कर सकते हैं। प्यार की शुरुआत भी दोस्ती से होती है ऐसा भी बहुत से लोगों का मानना है। दोस्त के साथ लगाव धीरे-धीरे कब प्यार में बदल जाता है पता ही नहीं चलता। 

कई बार ऐसा भी होता है कि आपके बेस्ट फ्रेंड को ही आपसे प्यार हो जाता है मगर इसका अंदाजा आपको नहीं चल पाता। कुछ इशारों से आप इस बात को समझ सकते हैं कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो गया है और वो धीरे-धीरे आपके साथ और ज्यादा अटैचमेंट महसूस करने लगा है।

आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ इशारें जिनकी मदद से आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो गया है-

1. जब स्पेशल फील करवाने लगें

दोस्त वो होता है जिसके सामने किसी भी तरह की फॉरमेलिटी नहीं होती। मगर बीते कुछ दिनों से आपका दोस्त आपको स्पेशल फील करवाने लगे तो समझिए कुछ तो गड़बड़ है। आप चाहें तो आप इस विषय पर उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। 

2. सारे दोस्तों के बीच आपको देने लगें प्रायोरिटी

जब आपका दोस्त आपको हर बात पर प्रायोरिटी देने लगे। जैसे खाने की जगहों पर या घूमने की जगहों पर तब भी आप समझ सकते हैं कि आपका दोस्त की फीलिंग आपके लिए चेंज हो रही है। 

3. जब हो जाएं पजेसिव

रिश्तों में पजेसिव होना नई बात नहीं मगर दोस्ती में पजेसिव होना गलत है। जब आपका दोस्त आपको लेकर पजेसिव होने लगे तो भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके दिल में आपके लिए नजदीकियां और बढ़ने लगी हैं। 

4. रोक-टोक करने लगें

किसी पर भी रोक-टोक करना सही नहीं। अगर आपका दोस्त आप पर कहीं आने कहीं जाने या किसी से मिलने के लिए रोक-टोक करने लगे तो आप उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं। अगर आप भी उनके लिए ऐसा कुछ फील करती हैं तो आप उनसे इस बारे में खुलकर बात कर सकते हैं। 

5. आपसे मिलने का ढूंढने लगें बहाना

आपका बेस्ट फ्रेंड आपसे प्यार करने लगा है इस बात का अंदाजा आप इस चीज से भी लगा सकते हैं कि वो आपसे मिलने का बहाना ढूंढने लगें। या आपके फोन पर या मैसेज पर बात करने का बहाना ढूंढने लगे तब भी आप उनसे इस विषय पर खुलकर बात कर सकते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े