लाइव न्यूज़ :

ये 5 संकेत बताते हैं शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं आप

By मेघना वर्मा | Updated: July 18, 2020 08:38 IST

शादी के लिए आप तैयार हैं या नहीं इसके लिए आपको कुछ संकेतों से भी समझ सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो पीयर प्रेशर में या घर वालों के दबाव में आकर शादी कर लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के बाद नई जिम्मेदारियां बढ़ती हैं।अपने इमोशन को बयां करना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

शादी का फैसला किसी भी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। शादी के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है। नई जिम्मेदारियां, नए लोग, नए रिश्तों को संभालने के लिए जब आप पूरी तरह तैयार होते हैं तभी आपको शादी करनी चाहिए। लड़का हो या लड़की शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में बहुत बदलवा आते हैं। 

शादी के लिए आप तैयार हैं या नहीं इसके लिए आपको कुछ संकेतों से भी समझ सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो पीयर प्रेशर में या घर वालों के दबाव में आकर शादी कर लेते हैं। मगर ऐसा करना उन्हीं के भविष्य को खतरे में डाल सकता है। शादी जिंदगी का अहम फैसला होता है इसलिए इसे सोच-विचार कर लिया जाना जरूरी है। 

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें नोटिस करके आप ये पता लगा सकते हैं कि आप शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं-

1. जब आपको मिल गया हो आपका साथी

ये सबसे अहम और जरूरी है। आपको अगर आपके मनचाहा साथी मिल गया हो। जो आपको समझता हो आपकी केयर और रिस्पेक्ट करता हो तो ये सही वक्त है कि आप उनके साथ जिंदगी भर का रिश्ता जोड़ लें। ऐसे रिश्ते कम ही बनते हैं इसलिए जब भी आपको आपका मनचाहा साथी मिल जाए आप शादी के लिए तैयार हैं।

2. आपको पता है आप शादी क्यों कर रहे हैं

जब आपको पता हो कि आप शादी क्यों कर रहे हैं। जब आपको पता हो कि शादी की सही वजह और शादी के लिए सही साथी आपके पास है तो भी आप शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मगर ध्यान रहे ये आप किसी मेंटल प्रेशर में बिल्कुल भी ना करें।

3. जब आर्थिक रूप से हों इंडीपेंडेंड

शादी के बाद नई जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। इनमें आपको आर्थिक रुप से सिक्योर होने की जरूरत है। शादी के बाद के खर्चे उठाने के लिए अगर आप सक्षम हैं तो समझिए कि आप शादी के लिए तैयार हैं। इसके बाद आप शादी से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। 

4. जब अपने इमोशन को कर सकें बयां

अपने इमोशन को बयां करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। अपने पिछले रिलेशनशिप से निकलने के बाद आप कुछ ब्रेक जरूर लेना चाहेंगे। इस ब्रेक के बाद आप जब भी अपने इमोशन्स को लोगों तक पहुंचा पाएं समझ लीजिए आप अब शादी के लिए तैयार हैं।

5. आपके परिवार वाले आपके साथी को पसंद करते हैं

अगर आप अपने परिवार वालों और दोस्तों को साथ लेकर चलते हैं तो उनकी रजामंदी भी आपकी शादी के लिए जरूरी है। इसलिए जब भी आपके पार्टनर को आपके दोस्त और आपके परिवार वाले पसंद करने लगें। तब भी आप शादी के फैसले में आगे बढ़ सकते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े