लाइव न्यूज़ :

कोरोना का असर शिल्पा शेट्टी पर भी, वीडियो शेयर कर बताया कैसे रखें अपने बच्चे को बिजी, देखें मजेदार वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2020 14:26 IST

शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बच्चे के साथ फन एक्टिविटी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप भी अपने बच्चों के साथ पेंटिंग कर सकते हैं।आप बुक्स पढ़ने के शौकीन हैं तो आप अपने बच्चे को ये आदत लगवा सकते हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा अपने बॉडी का जितना ख्याल रखती हैं उतना ही अपने परिवार को समय भी देती हैं। एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ शिल्पा शेट्टी एक अच्छी मां भी हैं।

इन दिनों देश में चल रहे कोरोना का इफेक्ट सेलेब्स पर भी दिखाई दे रहा है। तभी तो जहां एक तरफ करीना और  सैफ घर में समय बिता रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण घर में बैठे ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रही हैं। ऐसे ही शिल्पा शेट्टी अपने बेटे विवान के साथ समय बिता रही हैं। 

देश भर में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिस कारण बच्चे घर पर हैं। अब बच्चों का घर पर होना पैरेंट्स के लिए कहीं ना कहीं मुसीबत बन जाता है। दिन भर बच्चे उधमबाजी करते हैं ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया किस तरह अपने बच्चे को आप घर पर बिजी रख सकते हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बच्चे के साथ अलग-अलग एक्टिविटी कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैं अपने बच्चे को कैसे बिजी रखूं? ये हर पैरेंट के दिमाग में इस समय यही सवाल है। हमें ही इसके लिए कुछ करना होगा। जब आप ये सुनेंगे कि, "मम्मी, मैं ऊब गया हूँ !!" और आप उन्हें आईपैड नहीं देना चाहते हैं तो आप क्या करेंगे!....

शिल्पा शेट्टी के इस मजेदार और लम्बे चौड़े पोस्ट में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस अपने बच्चे के साथ DIY या टाई एंड डाई करती दिखाई दे रही हैं। कपड़ों पर इस एक्सपेरिमेंट को करके वो अपने बेटे विवान के साथ टाइम पास कर रही हैं। आप भी शिल्पा के इस टिप्स की मदद से अपने बच्चों के साथ टाइम बिता सकते हैं। 

ऐसे करें बच्चों के साथ टाइम स्पेंड

1. पेंटिंग कीजिए

बच्चों का सबसे पसंदीदा काम होता है पेंटिंग करना। आप भी अपने बच्चों के साथ पेंटिंग कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा 10-12 साल का है तो आप उसके साथ कैनवस की पेंटिंग भी कर सकते हैं। ये उसके टैलेंट को भी एक्सपोज करेगा। 

2. बुक्स पढ़ना है अच्छा ऑप्शन

आप बुक्स पढ़ने के शौकीन हैं तो आप अपने बच्चे को ये आदत लगवा सकते हैं। हां स्कूल बंद होने से उनकी पढ़ाई ना छूटे इसलिए दिन में एक से दो घंटें उनके साथ पढ़ने बैंठे। आप चाहें तो उनके साथ किड्स की बुक्स कहानियों कि बुक्स भी पढ़ सकते हैं।

3. नॉलेजबल गेम्स खेलें

आप अपने बच्चे के साथ कोई नॉलेजबल गेम्स खेल सकते हैं। इसमें पज्जल, सुडोकू जैसे बहुत सारे गेम्स हैं जो टाइम पास के साथ बच्चे को नॉलेज भी देंगे। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े