लाइव न्यूज़ :

तो ये चीजें एक अच्छी सेक्स लाइफ के बीच बाधा बनती हैं

By गुलनीत कौर | Updated: June 30, 2018 13:33 IST

दो प्यार करने वालों के बीच सेक्स कितना इम्पोर्टेन्ट है यह सभी जानते हैं, लेकिन उस दौरान किसी व्यक्ति को किस बात से तकलीफ होती है, यह जानिए यहां।

Open in App

सेक्स में आपकी किस बात में दिलचस्पी है और आप किस तरह से इसे एन्जॉय करना पसंद करते हैं, यह ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियों की मदद से जाना जा सकता है। ये राशियां व्यक्ति के स्वभाव और पसंदिगी की एक झलक देती हैं। और इसके परिणाम अमूमन सही ही होते हैं। सेक्स में क्या पसंद है यह शायद आप जानते हों लेकिन उस दौरान आपको किस चीज से सबसे अधिक परेशानी होती है, इस बात से बहुत कम लोग रूबरू हो पाते हैं। लेकिन चलिए हम क्रमानुसार बारह राशियों की मदद से ये राज भी जान लेते हैं। 

मेष राशि (Aries- 21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस राशि के लोगों के लिए सेक्स एक जूनून है, इसलिए इसके लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ना इन्हें पसंद नहीं है। इनका सेक्स सेशन तेजी से दौड़ रही ट्रेन जैसा होता है। और इसी में अगर इनका पार्टनर स्लो हो तो इन्हें काफी परेशानी होती है। 

वृषभ राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

इस राशि के लोग जिद्दी किस्म के होते हैं इसलिए सेक्स सेशन के दौरान नई चीजें आजमाने से कतराते हैं। अगर इन्हें कोई ऐसा पार्टनर मिल जाए जो हर बार कुछ नया करने की चाहत में तो तो दोनों की सेक्स लाइफ जहन्नुम बन जाती है।

आपके पार्टनर में क्या है वो एक खासियत जानें राशि अनुसार

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

सेक्स के दौरान भी इनके दिमाग में फ्लर्ट और इधर-उधर की अजीबोगरीब बातें चल रही होती हैं जिसकी वजह से ये लोग असल बात पर फोकस नहीं कर पाते हैं। और अंत में खुद ही असंतुष्ट हो जाते हैं। 

कर्क राशि (Cancer- 21 जून से 22 जुलाई)

इन्हें सिर्फ सेक्स नहीं, उस दौरान पार्टनर की ओर से एक इमोशनल लगाव भी चाहिए होता है और अगर ये ना मिले तो इस राशि वाले लोग असंतुष्ट हो जाते हैं। 

सिंह राशि (Leo- 23 जुलाई से 22 अगस्त)

इस राशि चिह्न वालों को एक परफेक्ट सेक्स लाइफ चाहिए, लेकिन इन्हें किस बात की कामे महसूस हो रही है इसे कभी कह नहीं पाते हैं। अगर इनका पार्टनर आगे बढ़कर इन्हें खुश रखे, नए एक्सपेरिमेंट करे, तो ये संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन अगर इन्हें शर्मीला पार्टनर मिल जाए तो इनका सेक्स लाइफ का बर्बाद होना तय है।

किस राशि का लड़का आपके लिए होगा परफेक्ट बॉयफ्रेंड, जानिए

कन्या राशि (Virgo- 23 अगस्त से 22 सितम्बर)

इस राशि वालों के लिए सेक्स भी एक प्रकार का हिसाब है। किसने अधिक कोशिश की, किसने अधिक बार किस किया, आदि गणना के साथ ये उन पलों को जीते हैं। और यही इनकी खराब सेक्स लाइफ का कारण भी बनता है।

तुला राशि (Libra- 23 सितम्बर से 23 अक्टूबर)

इस राशि के लोग खुद ही पार्टनर को संतुष्ट करने की हर कोशिश करते हैं, लेकिन आगे से जब वही केयर हासिल ना हो तो इन्हें निराशा हाथ लगती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

शादी में सेक्स लाइफ बेहद इम्पोर्टेन्ट होती है, ऐसा मानना है इस राशि के लोगों का। सेक्स के दौरान ये काफी डिमांड करते हैं और अगर आगे से इनकी डिमांड पूरी ना हो तो परेशानियां वहीँ से शुरू हो जाती हैं।

धोखेबाज नहीं होते इन 4 राशियों के लड़के, बना सकती हैं इन्हें जीवनसाथी

धनु राशि (Sagittarius- 22 नवंबर से 21 दिसम्बर)

अगर सेक्स के दौरान ये लोग अपने पार्टनर से थोड़ा भी असंतुष्ट होते हैं तो इन्हें यह डर सताने लगता है कि कहीं इनका पार्टनर इन्हें धोखा तो नहीं दी रहा है। कहीं इनका पार्टनर इनसे किसी बात से परेशान तो नहीं है। इनकी यह चिंता रिश्ते में परेशानियों को लाती है।

मकर राशि (Capricorn- 22 दिसम्बर से 19 जनवरी)

इस राशि के लोग सेक्स को लेकर थोड़े सुस्त होते हैं और यह आशा करते हैं कि उनका पार्टनर ही हर प्रकार की कोशिश करे। इसके अलावा एक्सपेरिमेंट के मामले में भी ये पीछे ही रहते हैं, क्योंकि इन्हें बदलाव से अधिक रूटीन में रहना पसंद है। अगर इन्हें भी सुस्त पार्टनर मिल जाए तो इनकी सेक्स लाइफ ना के बराबर रह जाती है।

कुंभ राशि (Aquarius- 20 जनवरी से 18 फरवरी)

ये लोग काफी मूडी होते हैं और किस समय क्या सोच रहे हैं इस बात का पटा लगा पाना भी मुश्किल ही होता है। सेक्स से पहले से पूरी तरह से मूड बनाना पसंद करते हैं। रूम सेट करना, नहाना, रोमांटिक मूवी देखना और अंत में मूड बनने पर आगे बढ़ना। और जब तक मूड ना बने तब तक ये आगे नहीं बढ़ते हैं। 

मीन राशि (Pisces- 19 फरवरी से 20 मार्च)

सेक्स के लिए पार्टनर के साथ इमोशनल क=कनेक्शन होना बहुत जरुरी है, यही मानते हैं इस राशि के लोग। अगर सेक्स से ठीक पहले इनका पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा हो जाए तो पार्टनर के लाख मनाने पर भी ये उस मूड में नहीं आ पाते हैं। 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े