लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स में भूलकर भी ना करें ये 3 काम, वरना हो सकती है दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2022 15:59 IST

फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स में पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ घूमते हैं, फिरते हैं और तमाम चीजें भी एकसाथ करते हैं, लेकिन इस दौरान दोनों की एक-दूसरे के प्रति या रिलेशनशिप के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। 

Open in App
ठळक मुद्देफ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स का कांसेप्ट इन दिनों काफी चलन में है। इस कांसेप्ट के तहत दो लोग आपसी सहमति से इस रिलेशनशिप में आते हैं।

नई दिल्ली: वो दिन गए जब किसी रिलेशनशिप में आने के लिए उसे आधिकारिक करना जरूर हो। आजकल के समय में रिलेशनशिप की कई सारी परिभाषाएं सामने आ चुकी हैं। दरअसल, लोग अपने अनुसार रिलेशनशिप में आना पसंद करते हैं। इसी में से एक है फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स का कांसेप्ट, जो इन दिनों काफी चलन में है।

इस कांसेप्ट के तहत दो लोग आपसी सहमति से इस रिलेशनशिप में आते हैं। फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स में पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ घूमते हैं, फिरते हैं और तमाम चीजें भी एकसाथ करते हैं, लेकिन इस दौरान दोनों की एक-दूसरे के प्रति या रिलेशनशिप के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। 

तो आईए जानते हैं कि फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स के दौरान लोगों को कौन से 3 काम नहीं करने चाहिए:

जलन का भाव ना रखें

जब आप फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स वाले रिश्ते में होते हैं तो आपको ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि ऐसे रिलेशनशिप में एक-दूसरे पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होता, कोई बंदिश नहीं होती। ऐसे में हो सकता है कि आपका पार्टनर एक समय पर दो लोगों के साथ हो। ऐसी स्थिति में आपको जलने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि इस दौरान आपका पार्टनर आपसे दूसरे पार्टनर के बारे में बातचीत भी करता है, ऐसे में कई बार लोगों में ईर्ष्या के भाव आ जाते हैं जोकि गलत बात है क्योंकि आपने ही अपने लिए फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स वाले रिश्ते को चुना है। 

स्लीपओवर का न बनाएं प्लान

ठीक है आपने फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स को चुना है, लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर के साथ स्लीपओवर प्लान करने से बचें। दरअसल, जब दो लोग किसी रिश्ते में काफी करीब आ जाते हैं तब आमतौर पर स्लीपओवर की स्थिति आती है। हो सकता है कि फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स के दौरान ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के साथ कई बातें ऐसी साझा कर दें तो बाद में आपके लिए मुसीबत बन सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस तरह के रिलेशनशिप के दौरान स्लीपओवर का प्लान न बनाएं।

आपसी विशिष्टता की अपेक्षा न करें

इस तरह के रिश्ते पारंपरिक प्रेमालाप के मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए होते हैं। यही कारण है कि फ्रेंड्स विथ बेनेफिट्स के दौरान आपकी एक-दूसरे के प्रति कोई जवाबदेही नहीं होती है। आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ रहने के बावजूद किसी और को डेट कर सकते हो। इसलिए इस तरह के रिश्ते में आप अपने पार्टनर से आपसी विशिष्टता की अपेक्षा न ही करें तो बेहतर होगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े