लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: इन 5 कारणों से लव लाइफ और रिलेशनशिप से दूरी बनाते हैं लोग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 14:26 IST

आपकी लाइफ में भी ऐसे लोग होंगे जो प्यार करने में हिचकिचाते होंगे। आज हम आपको इसी का कारण बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लोग इश्क से या किसी के प्यार में पड़ने से हिचकिचाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाफी लोगों के मन में रिलेशनशिप को लेकर बहुत तरह का डर होता है। लोगों को लगता है कि कहीं वो पुरानी गलतियों को फिर से दोहराएं और उनका रिश्ता फिर टूट गया तो?

Relationship Tips: प्यार, इश्क और मोहब्बत के खुबसूरत रिश्ते में अक्सर नोक-झोंक होती है। किसी के प्यार में पड़ना जितना आसान होता है उस प्यार को निभाना उतना ही मुश्किल भी होता है। किसी को अपनी जिंदगी में आप जितना खास बना लेते हैं उतना ही उसे निभाना आपके लिए परेशानी से भरा भी होता है मगर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो प्यार करने से डरते हैं। 

आपकी लाइफ में भी ऐसे लोग होंगे जो प्यार करने में हिचकिचाते होंगे। आज हम आपको इसी का कारण बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लोग इश्क से या किसी के प्यार में पड़ने से हिचकिचाते हैं। सिर्फ यही नहीं रिलेशनशिप को लेकर भी उनके मन में बहुत तरह का डर होता है। आइए आप भी जानिए कौन से हैं वो कारण।

किसी एक आदमी संग पूरी जिंदगी बिताना

किसी भी रिश्ते में पड़ने से आपको एक डर ये भी रहता है कि आप एक ही व्यक्ति के साथ पूरी जिंदगी कैसे निकाल सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक रिलेशनशिप सिर्फ आपको सैटिसफाई करने के लिए होते हैं वहीं आज के समय में तलाक और सेप्रेट कपल्स को देखकर भी आप रिलेशनशिप में आने से कतराते हैं।

पुरानी गलतियों को दोहराना

अक्सर आप अपने पास्ट के रिलेशनशिप में की गई गलतियों से इतने हिल जाते हैं कि यही डर उन्हें नए रिश्ते में जुड़ने की इजाजत नहीं देता। लोगों को लगता है कि कहीं वो पुरानी गलतियों को फिर से दोहराएं और उनका रिश्ता फिर टूट गया तो? इसलिए वो नए रिश्ते में नहीं बंधना चाहते।

अकेले रहना है ज्यादा पसंद

बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें किसी के रोक-टोक या किसी भी तरह का इंटरफेयर अपनी लाइफ में पसंद नहीं होता। वो अपनी लाइफ को खुलकर एन्जॉय करना चाहते हैं उन्हें अकेला रहना पसंद होता है इसीलिए वह रिलेशनशिप में नहीं आते।

दूसरों के झगड़े का पड़ता है असर

अपने आस-पास रहने वाले लोगों और उनके रिश्ते में होने वाली लड़ाईयों को देखकर भी लोग प्यार और रिलेशनशिप से कन्नी काटने लगते हैं। आस-पास रह रहे लोगों के आय दिन होते झगड़े से आपका रिलेशनशिप से विश्वास उठ जाता है। 

खुद का आपा खोने से डरते हैं आप

कभी-कभी कुछ लोग अपना आपा खो देते हैं और अपने रिलेशनशिप में उन्हें इसी बात का डर रहता है। लोग यही सोचते हैं कि कहीं वो अपने पार्टनर के सामने भी अपना आपा ना खो बैठें। इसलिए वो किसी भी तरह के प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े