लाइव न्यूज़ :

हैप्पी कपल बनने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मजबूत होगा रिलेशनशिप, पार्टनर संग बढ़ेगी नजदीकियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2023 15:35 IST

खुशहाल रिश्ते के लिए अपने साथी की खूबियों पर ध्यान दें।

Open in App

Relationship Tips: हर कपल एक खुशहाल रिलेशनशिप चाहता है लेकिन कई बार कोशिश करने और सब कुछ संतुलित करने के बाद भी रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। आज की व्यस्त जीवनशैली में एक-दूसरे को पर्याप्त समय देना बहुत मुश्किल हो गया है। जिम्मेदारियों का बोझ इतना बढ़ जाता है कि हम रिश्तों को वैसे नहीं निभा पाते जैसे शुरुआती दिनों में रखते थे। 

इसकी वजह से कई कपल्स एकसाथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाते हैं और फिर दोनों के बीच स्पार्क कम होने लगता है और कई बार हममें से बहुतों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मगर अपने रिलेशनशिप को स्वस्थ रखने के लिए कुछ तरीके आपके कमजोर रिश्ते में नई जान डालने में मदद कर सकते हैं और आपको एक खुशहाल कपल बना सकते हैं।

एक-दूसरे को सबसे पहले रखें

एक स्वस्थ और खुशहाल रिलेशनशिप की नींव विश्वास से होती है। इसके साथ आपको ये भी ध्यान रखना पड़ेगा कि आप अपने पार्टनर को सबसे पहले रखें। ये बात दोनों पार्टनर्स को ध्यान में रखनी चाहिए। अगर कोई एक पार्टनर दूसरे व्यक्ति को अपनी प्राथमिकता मानता है, लेकिन दूसरे की ओर से ऐसा नहीं होता है तो रिलेशनशिप अच्छे से काम नहीं करेगा। आप दोनों को ही एक-दूसरे को सबसे पहले रखना है। 

वे एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर्स होते हैं

एक स्वस्थ रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे को खुलकर हर छोटे-बड़े मौके पर सपोर्ट करते हैं और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा करने से पार्टनर में आत्मविश्वास बढ़ता है। 

साथ बिताते हैं समय

एक खुशहाल और स्वस्थ रिश्ते के लिए अपने साथी के अच्छे गुणों को समझना और उन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। फिलहाल, खुशहाल और स्वस्थ रिश्ते ऐसे ही नहीं बन जाते। खुशहाल और स्वस्थ रिलेशनशिप बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, उन्हें समझने की कोशिश करें और आप क्या महसूस करते हैं ये भी उन्हें बताएं।

रोमांस के लिए समय

आप अपनी लाइफ में चाहे जितने भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन रोमांस के लिए समय निकलना बहुत जरूरी है। ये एक ऐसा समय होता है जब आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का सबसे ज्यादा और अच्छा समय मिलता है। 

भावनात्मक उम्मीदों को मैनेज करना

भावनात्मक उम्मीदों को सही से मैनेज करने पर आप एक खुशहाल और स्वस्थ रिश्ते की नींव रख पाएंगे। 

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े