लाइव न्यूज़ :

प्रिया प्रकाश की अदा: आंख मारते समय इन 8 बातों का रखें ध्यान

By उस्मान | Updated: February 13, 2018 19:09 IST

आंख मारना एक कला है। इस मामले में आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपका काम बिगाड़ सकती है।

Open in App

वैलेंटाइन डे से ठीक दो दिन पहले एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में एक स्कूल का लड़का लड़की को अपनी आंखों से इशारा करता है। वो लड़की तक यह बात पहुंचाना चाहता है कि वो उसे पसंद करता है। लड़की भी पलटकर आंखों से इशारा करती है। इतना ही नहीं लड़की एक कदम आगे बढ़कर इशारे-इशारे में उसे आंख भी मार देती है। लड़की की आंख मारने की यह अदा लड़कों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।

इस वीडियो विडियो में क्या है खास

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसे देखकर ज्यादातर लड़के-लड़कियों को अपने स्कूल के दिन ताजा हो गए हैं। जमाना तेजी से बदल रहा है और सोशल मीडिया ने प्यार के कामकाज को बहुत ज्यादा आसान बना दिया है। आंखों से फ्लर्ट करने के तरीके को छिछोरापन माना जाता है लेकिन इस वीडियो में लड़के-लड़की के बीच का यह फ्लर्ट सीधा में दिल में उतरता है। 

जरूर पढ़ें- प्रिया प्रकाश वारियर जैसी खूबसूरत आंखें चाहिए तो फॉलो करें ये 5 मेकअप टिप्स

आंख मारने का क्या मतलब है

आंख मारना प्यार जाहिर करने का एक आम तरीका है। लेकिन यह उपाय तभी काम करता है, जब अप एक-दूसरे को जानते हों। अगर आप राह चलते किसी को आंख मारेंगे, तो यह रिस्की हो सकता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और वो आपको आंख मारे और हंसकर देखे तो यकीनन आपका दिल तेजी से धड़कने लगेगा। अगर आप किसी से मोहब्बत करते हैं और उसे बताने से शर्माते हैं, तो यकीनन आपकी आंखें वो काम कर सकती हैं।

आंख मारने के मामले में आपको सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें सही तरीके जैसी क्या बात है? आपको बता दें कि यह एक आर्ट है। शायद यही वजह है कि प्रिया प्रकाश का यह विडियो इतना पसंद किया जा रहा है। इस मामले में अगर आपने होशियारी से काम नहीं लिया, तो आपका काम बनने से पहले बिगड़ भी सकता है। इसलिए आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

1) अपनी सही आंख की पहचान है जरूरी

अगर आप दोनों आंखों से आंख मार सकते हैं, तो समझ लें कि आप जीनियस हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो आपको पता होना चाहिए कि आप किस आंख से यह काम आसानी से कर सकते हैं। आंख मारते समय सामने वाले को ऐसा नहीं लगना चाहिए जैसे आप आंखों को ब्लिंक कर रहे हैं या आपको परेशानी हो रही है। इसके बाद ही अगला स्टेप उठाएं। 

2) तैयारी है जरूरी

अगर आपका कुछ ऐसा प्लान है, तो पहले प्रैक्टिस कर लें। आप शीशे के सामने प्रैक्टिस कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको अपने एक्सप्रेशन पर भी काम कर चाहिए। पहले आप अपने किसी खास दोस्त के साथ आजमाकर देख सकते हैं। यह थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

3) कॉन्फिडेंस और नेचुरल रहें

आंख मारने के लिए आपको कोई खास प्लान नहीं बनाना चाहिए। अगर आप जानबूझकर ऐसा करेंगे, तो सामने वाले को आंख मारने का पता चल जाएगा। इसलिए यह काम नेचुरल लगना चाहिए।

4) आई कॉन्टैक्ट है बहुत जरूरी

सबसे पहले सामने वाले की आंखों से कॉन्टैक्ट बनाना जरूरी है। पहले उसे आपको नोटिस करने दें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। जब वो आपकी आंखों की तरफ देखेगी या देखेगा, उसके बाद ही उसकी तरफ प्यार से देखते हुए और स्माइल के साथ उसे आंख मारें। 

5) वो किसी के साथ ना हो

अगर वो किसी ग्रुप में दोस्तों के साथ है, तो आपको ऐसा करना से बचना चाहिए। इसलिए उसको आंख तभी मारे, जब वो अकेला या अकेली हो और आपको देख रहा हो या देख रही हो।

6) स्माइल है जरूरी

आंख मारने के बाद उसे एक प्यारी से स्माइल जरूर दें। यह बहुत जरूरी है क्योंकि इससे उसका ध्यान आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। इससे उसकी दिलचस्पी व रूचि का भी पता चलता है।

7) बॉडी लैंग्वेज का रखें ध्यान

आपको बता दें कि ऐसा करते आपकी बॉडी लैंग्वेज का सही होना बहुत जरूरी है। आपका चेहरा उसकी तरफ होना चाहिए और आंख मारते समय ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप केवल फ्लर्ट कर रहे हैं। 

8) प्यार भरा कमेंट करें

अगर आप उसके सामने खड़े हैं, तो आंख मारने के बाद कुछ कमेंट भी कर सकते हैं। यानि आप उसे कुछ प्यार भरे शब्द कह सकते हैं। इससे काफी प्रभाव पड़ता है और उसका ध्यान आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

(फोटो-सोशल मीडिया) 

टॅग्स :रिलेशनशिपसेक्सलाइफस्टाइलटिप्स एंड ट्रिक्समहिलाऔरपुरूषबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े