लाइव न्यूज़ :

2018 में हर कपल को लेने चाहिए ये 5 संकल्प

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2017 14:48 IST

अपने साथ अपने रिश्ते के लिए भी समय निकालिए और अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस साल लीजिए ये संकल्प.

Open in App

नया साल बस कुछ ही घंटों में दस्तक देने वाला है। कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो नए साल में नए-नए संकल्प ले रहे होंगे। जिम जाने, रोजाना व्यायाम करने, अपने आप को फिट रखने जैसे बहुत से वादे अब तक लोगों ने खुद से कर लिए होंगे। इस नए साल में खुद को फिट रखने के साथ अपने रिश्ते को फिट रखने की भी कोशिश करनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बता रहे हैं जिन्हें नए साल में अपना कर आप अपने रिश्ते को और भी बेहतर बना सकते हैं।

अपनी तरफ से कोशिश करें

समय के साथ लगभग हर कपल्स के बीच ये समस्या होती है कि दोनों हर चीज के लिए एक-दूसरे को गलत ठहराते हैं। दोनों ही बात खत्म करने की कोशिश नहीं करते। नए साल में अपनी इस आदत को छोड़ दीजिए। अपने पार्टनर को अपनी बातों से मनाने और खुश रखने की कोशिश हर कपल्स को करना चाहिए।

बेडरूम में कुछ नया ट्राई करें

अगर आप बहुत दिनों से रिश्ते में है तो हो सकता है आपके लिए सेक्स बोरिंग हो चुका होगा। नए साल में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप अलग तरह के सेक्स मूव्स को चुन सकते है। पार्टनर के साथ मिलकर आप सेक्स के मूव्स में कुछ नया एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं। इससे आपकी सेक्स लाइफ में नया कलेवर आएगा। 

सही बातों पर हो बहस

ज्यादातर कपल्स की शिकायत होती है कि उनका पार्टनर बिना किसी वजह के ही लड़ाईयां शुरू कर देते हैं। नए साल में आप इस आदत को बदल कर अपने रिश्ते को खुशनुमा बना सकते हैं। कोशिश करें कि बेवजह बातों पर झगड़ें ना करें और छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करें।

गैजेट्स को रखिए दूर

माना की आपके ऑफिस का काम और आपकी सोशल लाइफ बहुत जरूरी है लेकिन अपने पार्टनर के साथ टाइम बिताते समय गैजेट्स का इस्तेमाल कम ही करें तो बेहतर होगा। नए साल में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का संकल्प लें सकते हैं, जिसमें आप और आप के पार्टनर के बीच किसी भी तीसरे के लिए कोई जगह नहीं होगी फिर चाहे वो मोबाईल फोन हो या लैपटॉप।

खराब आदतों को साथ में कहें अलविदा

हर आदमी के अंदर कुछ बुरी आदतें होती हैं जिनको उनके पार्टनर्स नहीं पसंद करते। इस न्यू ईयर आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपनी बुरी आदतों को साथ में छोड़ सकते हैं। इसके लिए खुद के साथ अपने पार्टनर को भी प्रोत्साहित कीजिए।   

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े