लाइव न्यूज़ :

National Kissing Day: जीवन के 336 घंटे किसिंग करने में खर्च कर देते हैं लोग, जानें किसिंग से जुड़ी 8 रोचक बातें

By उस्मान | Published: June 22, 2021 2:01 PM

हर साल हर साल 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में 'नेशनल किसिंग डे' मनाया जाता है

Open in App
ठळक मुद्दे22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में 'नेशनल किसिंग डे' मनाया जाता हैकिसिंग के हैं कई हैरान करने वाले फायदेलोगों को किसिंग से भी लगता है डर

किसिंग करना अपने साथी के लिए अपने प्रेम को व्यक्त करने का एक शानदार तरीका है। यह भावना व्यक्त करने का एक सुंदर रूप है। किसिंग करना न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है।

किस करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, प्रतिरक्षा को बढ़ावा मिलता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिल सकती है। किसी भी रिश्ते में किसिंग एक अहम रोल निभाता है और यह रिश्ते को मजबूत बनाता है। 

किसिंग के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल हर साल 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में 'नेशनल किसिंग डे' मनाया जाता है। यह दिवस अमेरिका और दुनिया भर के कुछ अन्य देशों में अधिक लोकप्रिय है। 

ऐसा माना जाता है कि किसिंग डे पहले यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था और बाद में अन्य देशों के लोगों ने भी इस विशेष दिन का उत्सव मना शुरू कर दिया। चलिए नेशनल किसिंग डे पर किसिंग से जुड़े कुछ हैरान करने वाले तथ्यों के बारे में जानते हैं- 

- अपने साथी को किसी करते समय आप एक मिनट में 26 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि नियमित रूप से किस करने से आपके जीवन में कुछ साल प्लस हो सकते हैं।

- किसिंग करने से आपके मुंह में अतिरिक्त लार को साफ करने में मदद मिल सकती है और इस प्रकार, यह दांतों की सड़न से लड़ने में मदद कर सकता है।

- औसतन लोग अपने जीवन में 336 घंटे किसिंग करने में खर्च करते हैं, जो जीवन के लगभग दो सप्ताह होते हैं।

- मध्यकालीन युग में लोग उनके नाम पर हस्ताक्षर करने के लिए एक्स का प्रयोग करते थे, वो ईमानदारी के इरादे को दिखाने के लिए उसके सामने किसिंग का चिह्न बनाते थे क्योंकि वे उस समय पढ़ने-लिखने में असमर्थ थे। 

- पीरियड्स के दौरान बॉडी से सेक्स होर्मोनेस, एस्ट्रोजन रिलीज़ होते हैं। इसका असर महिला के थूक यानी सेलाइवा पर भी होता है। हार्मोन के बदलने से इसके टेस्ट में भी फर्क आ जाता है। इसलिए पीरियड्स में किस करते समय अलग एहसास होता है।

- 'किस' यानी चूमने से भी डर लगता है। ये लोग ना तो किसी को चूमते हैं ना किसी और द्वारा खुद को चूमने देते हैं। इस डर का साइंस में नाम भी है। इसे 'फिलेमाफोबिया' कहा जाता है। जिसमें लोग किसी को भी किस करने या करवाने से डरते हैं। किस के नाम से भी भागने लगते हैं। अनेकों डर की तरह इस डर के पीछे का कारण भी अनजान है।

- किसी को कितनी देर तक किस कर सकते हैं? शायद आपका जवाब कुछ मिनटों का होगा मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे लम्बी किस घंटों की नहीं बल्कि दो दिन से भी ज्यादा की थी। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे लंबी किस 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड्स की थी। 

- थाइलैंड के दो लोगों Ekkachai Tiranarat and Laksana Tiranarat ने ये खिताब अपने नाम किया है। किस की शुरुआत 12 फरवरी से हुई थी और 15 फरवरी तक ये कपल इसी पोजीशन में डटा रहा था। किस के इस रिकॉर्ड को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में शामिल किया गया था।

टॅग्स :किस डेरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअलग हो रहे हैं हार्दिक-नताशा! इंस्टाग्राम पर सरनेम से 'पांड्या' हटाया, तस्वीरें भी गायब, सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म

बॉलीवुड चुस्कीजब करण जौहर ने बताया कि उन्होंने शादी से क्यों किया इनकार, कहा- "मैं निंदक नहीं, व्यावहारिक हूं"

स्वास्थ्यजिंक से भरपूर होता है काजू, हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ करता है ये काम, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदे

ज़रा हटकेनाबालिग के प्यार में दिल हार बैठी महिला, साथ रहने के लिए मेरठ से पहुंची शामली; शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेअप्राकृतिक संबंध के दौरान पत्नी का बहने लगा खून, चेकअप के दौरान डॉक्टर ने बताया सच... अब पति मांग रहा तलाक

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया