लाइव न्यूज़ :

सावधान! इन 5 वजहों से कर रहे हैं शादी तो ये आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी हो सकती है ये

By मेघना वर्मा | Updated: April 4, 2020 14:48 IST

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि शादी करने के बाद लोग पछताते हैं। ऐसा तभी होता है जब लोग दबाव में आकर या किसी गलत कारण से शाद कर लें। 

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर ऐसा भी होता है कि बढ़ती उम्र में भी जल्द से जल्द शादी करने के लिए राजी हो जाते हैं। लोग दिल टूटने के बाद भी लोग शादी का डिसिजन ले लेते हैं।

शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। लड़का हो या लड़की शादी के बाद हर किसी की जिंदगी बदल जाती है। हमारे समाज में शादी करते सिर्फ दो लोग हैं मगर दो परिवार एक-दूसरे से हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं। 

हमारे समाज में शादी का फैसला एडल्ट के साथ-साथ उनके मां-पिता भी करते हैं। अक्सर ऐसे लोग भी होते हैं जो समाज के दबाव में आकर शादी कर लेते हैं। मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि शादी करने के बाद लोग पछताते हैं। ऐसा तभी होता है जब लोग दबाव में आकर या किसी गलत कारण से शाद कर लें। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही वजह बताने जा रहे हैं कि जिनकी वजह से लोग शादी तो कर लेते हैं मगर बहुत पछताते हैं-

1. समाज और दोस्तों के प्रेशर में

अक्सर लोग समाज के या दोस्तों के प्रेशर में आकर शादी कर लेते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के कहने पर आप शादी तो कर लेंगे लेकिन आगे चलकर आप खुश नहीं रहे तो आप कुछ नहीं कर सकते। इसलिए कभी भी समाज और दोस्तों के प्रेशर में लेकर शादी ना करें।

2. घर में सबसे बड़ा होने पर

घर में सबसे पड़ा होने पर भी लोग प्रेशर में आकर शादी का डिसीजन ले लेते हैं। इंडियन पैरेंट्स अपने बच्चों की शादी के लिए बड़े खुश होते हैं। अक्सर बच्चे अपने मां-बाप की इस खुशी के लिए बच्चे शादी को तैयार हो जाते हैं। इससे ध्यान रखें कि अपने परिवार के प्रेशर में आकर आप शादी का डिसीजन ना लें।

3. टूटे हुए दिल के पास

अक्सर लोग दिल टूटने के बाद भी लोग शादी का डिसिजन ले लेते हैं। दर्द में खोए इंसान शादी का निर्णय ले लेते हैं। बाद में जाकर आपका ये डिसिजन आपके लिए ही गलत हो सकता है। इसलिए अपने दिल पर कोई दबाव डालकर शादी का निर्णय ना लें। 

4. उम्र हो गई हो

अक्सर ऐसा भी होता है कि बढ़ती उम्र में भी जल्द से जल्द शादी करने के लिए राजी हो जाते हैं। अगर आप ये सोचकर शादी करने का फैसला लेते हैं कि आपके दोस्तों में सभी की शादी हो चुकी है और कई दोस्त के बच्चे भी हैं। जिसकी टेंशन लेकर आप भी शादी करने का फैसला लेते हैं। जो बाद में आपका गलत फैसला भी हो सकता है।

5. सिर्फ हंसी खेल में हो जाए शादी

अक्सर लोग शादी को लोग घर की परंपरा और सिर्फ घर वालों के लिए शादी कर लेते हैं। मगर आपको पता होना चाहिए कि शादी के बाद आपको समय बिताना है। इसलिए तब तक शादी ना करें जब तक आप पूरी तरह तैयार ना हो।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े