इस सिचुएशन में गर्लफ्रेंड का प्यार और रोमांस नहीं, लड़के मांगते हैं सिर्फ लड़के का प्यार
By गुलनीत कौर | Updated: July 10, 2018 17:18 IST2018-07-10T17:18:35+5:302018-07-10T17:18:35+5:30
शोधकर्ता रोबिनसन ने कुल 30 स्ट्रेट मेन (केवल लड़कियों में ही शारीरिक रूप से दिलचस्पी लेने वाले लड़के) को अपने शोध में शामिल किया।

इस सिचुएशन में गर्लफ्रेंड का प्यार और रोमांस नहीं, लड़के मांगते हैं सिर्फ लड़के का प्यार
लाइफ में हर रिश्ते की अपनी एक अहमियत होती है। लोग अक्सर कहते हैं कि लड़कों के मुकाबले में लड़कियां रिश्तों और परिवार के महत्व को ज्यादा समझती हैं, लेकिन लड़के बिलकुल भी नहीं समझते ऐसा नहीं है। उनके लिए भी लाइफ में कुछ रिश्ते बहुत इम्पोर्टेन्ट होते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के रिजल्ट पढ़ने के बाद आपको लड़कों की जिंदगी के दो रिश्तों पर शक होने लगेगा। शोध के अनुसार लड़कों के लिए गर्लफ्रेंड से मिले रोमांस से कई बढ़कर है दोस्त से मिला 'ब्रोमांस'।
जी हां... गर्लफ्रेंड अगर प्यार के दो बोल ना बोले तो उनके लिए चलेगा, लेकिन अगर उनका दोस्त उनकी ढाल बनकर साथ ना खड़ा हो तो वे उदास हो जाते हैं। अपने जिगरी यार से अगर उसे इमोशनल सपोर्ट मिलता रहे तो वह मानसिक रूप से ज्यादा खुश रहता है।
इस रिसर्च को अंजाम देने वाले शोधकर्ता रोबिनसन ने कुल 30 स्ट्रेट मेन (केवल लड़कियों में ही शारीरिक रूप से दिलचस्पी लेने वाले लड़के) को अपने शोध में शामिल किया। शोध के दौरान कई सारी बातें उनके सामने आई, जैसे कि लड़के का दोस्त कभी उसके बारे में कोई गलत राय नहीं बनाता है लेकिन लड़की अपनी राय थोपने में समय नहीं लगाती है। इसलिए जब बात इमोशनल सपोर्ट की आती है तो वे अपनी गर्लफ्रेंड की बजाय अपने दोस्त के पास जाना ज्यादा पसंद करते हैं।
यह एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से ब्रोमांस यानी दो लड़कों के बीच बढ़ने वाली मानसिक भावनाओं जैसी चीज ट्रेंड में आ गई है। यह नया ट्रेंड उन लोगों की मानसिकता को प्रभावित कर सकता है जो केवल अपोजिट सेक्स में ही दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन शोधकर्ता ने ब्रोमांस का एक फायदा भी बताया है।
सेक्स के दौरान पार्टनर से ये 5 काम कराना चाहती हैं 62 फीसदी महिलाएं लेकिन बताती नहीं
ब्रोमांस में दिलचस्पी लेने वाले लोग सेम सेक्स यानी समलैंगिक रिश्तों की भावनाओं को समझने लगते हैं, उनका सपोर्ट करते हैं। ऐसा नहीं है कि वे भी इसी ओर बढ़ते हैं। लेकिन एक ही सेक्स के दो लोग भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब जा सकते हैं, इस बात की गहराई को समझते हैं ऐसे लोग। इस शोध को 'मेन एंड मस्कुलिनिटीज' नाम के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
