लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2020 : महाशिवरात्रि पर संतान, समृद्धि और सुखी जीवन के लिए पति-पत्नी करें ये 4 उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 15:37 IST

Maha Shivaratri Rituals/Upay in Hindi For Happy Life (महाशिवरात्रि समृद्धि और सुखी जीवन के लिए उपाए): भगवान शिव के विधिवत पूजन और शास्त्रों में दर्ज उपायों को करने से धन-संपत्ति में लाभ होता है, शत्रुओं से मुक्ति मिलती है, जीवन की बाधाएं कम होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाशिवरात्रि पर चारों ओर भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान होता है। पति-पत्नी को भी कुछ ऐसे उपायों जरूर करना चाहिए जिसे भोले बाबा खुश हो जाएं।

भगवा शिव को मनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई बमभोले पर जल चढ़ाता है तो कोई उनकी धुन में झूमते नजर आते हैं। खासकर महा-शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की आस्था खास देखी जा सकती है। इस दिन भगवान महेश, शम्भू, भोलेनाथ, नीलकंठ को मनाने के लिए लोग दिल से प्रार्थना करते हैं। 

महाशिवरात्रि पर चारों ओर भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान होता है। हर कोई उन्हें प्रसन्न करने में लग जाता है ताकि शिव जी से वरदान पा सके। भगवान शिव के विधिवत पूजन और शास्त्रों में दर्ज उपायों को करने से धन-संपत्ति में लाभ होता है, शत्रुओं से मुक्ति मिलती है, जीवन की बाधाएं कम होती हैं।

वहीं पति-पत्नी को भी कुछ ऐसे उपायों जरूर करना चाहिए जिसे भोले बाबा खुश हो जाएं। कुछ उपाय करके पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए भी पूजा कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन ही शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इसदिन पति-पत्नी यदि मिलकर कुछ उपाय करेंगे तो उनका शादीशुदा जीवन क्लेश मुक्त बनता है। 

महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी करें ये उपाय

1. करें अभिषेक

महाशिवरात्रि की सुबह या शाम होने से पहले ही पति-पत्नी शिव मंदिर जाएं और जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का मिलकर अभिषेक करें। 

2. संतान सुख के लिए करें ये काम

महाशिवरात्रि पर या हर मासिक शिवरात्रि गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करें, संतान सुख से वंचित दंपत्ति को यह उपाय अवश्य करना चाहिए।

3. वैवाहिक जीवन के लिए

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें

4. करें दान और भोज

दोनों के बीच प्रेम बना रहे इसके लिए संभव हो तो पति-पत्नी दोनों व्रत करें और भगवान शिव का विधिवत पूजन भी करें। पूजा के बाद दोनों मिलकर ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा भी साथ ही मिलकर करें। पति-पत्नी दोनों के इस साथ को देख शिव-पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं

टॅग्स :महाशिवरात्रिरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMahashivaratri 2026: महादेव का आशीर्वाद लेने मंदिरों में पहुंचे भक्त, काशी, देवघर, उज्जैन में त्योहार की रौनक; VIDEO

पूजा पाठMahashivratri 2026: आज के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना महादेव हो जाएंगे नाराज

पूजा पाठMaha Shivratri 2026: शिव की भक्ति और ठंडाई की शक्ति! क्यों महाशिवरात्रि पर ठंडाई पीना माना जाता है शुभ; जानें

पूजा पाठमहाशिवरात्रि 2026: इन खास संदेशों से अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

पूजा पाठभगवान शिव पर जलाभिषेक कैसे करें?, महामृत्युंजय मंत्र जाप करते रहिए, वीडियो

रिश्ते नाते अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग